Asit Modi: कौन हैं असित कुमार मोदी, जिनपर तारक मेहता की एक्ट्रेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दर्ज हुई FIR
Asit Modi Biography: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तारक मेहता में 15 सालों तक श्रीमती रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry Bansiwal) ने असीत मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की शिकायत के आधार पर TMKOC के निर्मात असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

असित कुमार मोदी के बारे में अब सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाहता है। तो बता दें कि असित कुमार मोदी सालों से मनोरंजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने कई फेमस टीवी शो को प्रोड्यूस किया है।
कौन हैं असित मोदी?
असित कुमार मोदी एक भारतीय टीवी निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और नीला फिल्म प्रोडक्शंस के संस्थापक हैं। उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सब खेलो सब जीतो!, वाह! वाह! क्या बात है!, कृष्णाबेन खाखरावाला, प्यार में ट्विस्ट, मेरी बीवी वंडरफुल, ये दुनिया है रंगीन और हम सब एक हैं, जैसे शो को बनाने के लिए जाना जाता है।
असित कुमार मोदी का जन्म 24 दिसंबर 1966 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। असित मोदी ने 982 में सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने 1983 से 1989 तक मुंबई के श्री चिनाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
असित कुमार मोदी की पत्नी का नाम नीला मोदी है। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
असित कुमार मोदी का करियर
असित कुमार मोदी ने थिएटर में एक अभिनेता, तकनीशियन और सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। करियर की शरुआत में असित गुजराती पेशेवर स्टेज शो के लिए एक लाइटिंग डिजाइनर का काम करतचे थे। इसके अलावा वह क्षेत्रीय भाषाओं में अलग-अलग शो के निर्माण और रचनात्मक विभाग को संभालते थे।
उन्होंने गुजराती टेलीविजन पर साहित्य हस्तियों के साथ भी शो किए। असित ने टीवी शो रजनी (1995-96) भी बनाई है। उन्होंने डीडी मराठी (1996-97) के लिए एक मराठी धारावाहिक कोंडमारा की मार्केटिंग की थी।
गुजराती धारावाहिक मियां फुस्की का भी उन्होंने बनाया। असित मोदी ने 1995 में टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी नीला टेली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी। अब इस कंपनी का नाम नीला फिल्म प्रोडक्शंस है।
असित कुमार मोदी को कई पुरुस्कार से भी नवाजा गया है। उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, इंडियन टेली अवार्ड्स, लायंस क्लब मुंबई द्वारा लायंस गोल्ड अवार्ड मिला है। उन्हें एचआर क्लब द्वारा आयोजित 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में भी सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications