Dino Morea ने बिपाशा बसु से किया था ब्रेकअप, साथ में फिल्म करना हुआ मुश्किल, बोले-'मैं उनसे बहुत प्यार...'
Dino Morea Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी और 1996 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन 2002 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हाल ही में एक्टर ने अपने और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की।
ब्रेकअप पर बोले डिनो
पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में डिनो ने बताया कि बिपाशा संग ब्रेकअप का फैसला उन्होंने खुद लिया था। जिससे बिपाशा को इस दौर से गुजरना बहुत मुश्किल लगा। हालांकि, दोनों को एक साथ फिल्म राज़ (2002) की शूटिंग भी करनी थी, जिससे हालात और ज्यादा मुश्किल हो गए।

डिनो ने कहा, "सच कहूं तो ब्रेकअप मैंने किया था क्योंकि हमारे बीच कुछ परेशानियां थीं। बिपाशा के लिए यह बहुत कठिन समय था और मैं रोज़ उन्हें सेट पर देखता था। वह बहुत दुखी थीं। मेरे लिए भी यह देखना बहुत मुश्किल था क्योंकि मैं उनसे बहुत प्यार करता था।"
डिनो मोरिया ने आगे बताया कि उन्होंने और बिपाशा ने अपने रिश्ते को बचाने की तमाम कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। एक्टर ने कहा, "हमने पहले ही अलग-अलग रास्ते चुन लिए थे। हमने इसे ठीक करने की कोशिश भी की, लेकिन यह काम नहीं कर रहा था। आखिरकार, मैं आगे बढ़ गया।"
ये भी पढ़ें: 'मुझे वेट लॉस तो करने दो', जिम के बाहर नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुई Bipasha Basu, पैपराजी को देख छूटी हंसी
'समय हर घाव भर देता है'
डिनो ने यह भी बताया कि वक्त के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है। एक्टर ने कहा, "हम दोनों बहुत परेशान थे, लेकिन हमें अलग होना ही था। यह बहुत कठिन था, लेकिन समय से बड़ा कोई मरहम नहीं होता। समय सब ठीक कर देता है।" उन्होंने इस मुश्किल समय को याद करते हुए कहा कि "वह दौर बहुत कठिन था, लेकिन मुझे यकीन है कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है।"
'अब अच्छे दोस्त बन चुके हैं'
हालांकि ब्रेकअप के बाद डिनो और बिपाशा अपने मतभेद भुलाकर अच्छे दोस्त बन गए। डिनो ने कहा, "हम रिश्ता खत्म होने के कुछ समय बाद वापस अच्छे दोस्त बन गए। समय के साथ एहसास होता है कि वह बस एक पल था। अब मैं उनका साथ एन्जॉय करता हूं और वह भी मेरा, इसलिए कम से कम हम दोस्त तो बन ही सकते हैं।"
क्या डिनो किसी को डेट कर रहे हैं?
इसी इंटरव्यू में जब डिनो से उनके मौजूदा रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हो सकता है, हां।" हालांकि एक्टर ने अपनी मिस्ट्री गर्ल का नाम रिवील नहीं किया। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो डिनो मोरिया जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'हाउसफुल 5' में नज़र आने वाले हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications