'सब वही है, मेरे पास शब्द नहीं है...', महाकाल दर्शन के बाद दोसांझ ने कही दिल की बात

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पंजाबी गायक दलजीत सिंह दोसांझ श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मआरती में सम्मिलित हुए। पूजन राम पुजारी व राघव पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड द्वारा दोसांझ का सम्मान किया गया। महाकाल दर्शन के दौरान दोसांझ ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया।

Ujjain

महाकाल दर्शन के बाद जब दिलजीत दोसांझ से पूछा गया कि, महाकाल दर्शन कर उन्हें कैसा लगा?, इस सवाल का जवाब देते हुए दोसांझ ने कहा कि, इसके ऊपर क्या हो सकता है, सब वही है, मेरे पास शब्द नहीं है।

उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां लगातार दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती है, जहां दिलजीत दोसांझ ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान दोसांझ ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया।

राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट प्रेमी सहित राजनेताओं का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है। देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं। कुछ समय पहले प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल के दर्शन को आई थी, और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था।

बीते समय में बॉलीवुड के सितारे महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, महेश मिश्रा, जयाप्रदा, अमृता सिंह, हेमा मालिनी सहित कई फिल्म कलाकारों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के उज्जैन में पंजाबी गायक दलजीत सिंह दोसांझ श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मआरती में सम्मिलित हुए। पूजन राम पुजारी व राघव पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

ये भी पढ़े- Ujjain: UP के भक्त ने महाकाल को समर्पित की चमचमाती भेंट, जिसने देखा वो चौंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+