Ujjain: UP के भक्त ने महाकाल को समर्पित की चमचमाती भेंट, जिसने देखा वो चौंका
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तरप्रदेश के बेराईच से पधारे भक्त संजय जायसवाल द्वारा पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को 1 नग चांदी का अभिषेक पात्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन 3800 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित श्री भूषण व्यास की प्रेरणा से मुलताई (बैतुल) के हेमन्त दिलीप साहू द्वारा 01 नग नाग दान में प्राप्त हुवा। जिसका वजन लगभग 4000 ग्राम है। जिसे मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।
रजत मुकुट दान में प्राप्त
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को बैंगलुरू से पधारी सावित्री बेन सोनी द्वारा 01 नग चांदी का मुकुट भेट किया। पूजन आशीष पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।
लड्डू प्रसाद के लिए लगी मशीन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद सुविधापूर्वक प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा लड्डू प्रसाद वैंडिंग ए. टी.एम. मशीन का शुभारंभ किया गया था। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम मशीन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत प्रसाद के कूप से लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। मंदिर समिति ने कोयंबटूर की 5G टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा यह ऑटोमेटिक मशीन ली गई है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मशीन हेतु की जा रही प्रक्रिया के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त द्वारा गुप्त दान में लड्डू प्रसाद वैंडिंग मशीन देने की मंशा जाहिर की गई। जिसे प्रबंध समिति द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया।
ये भी पढ़े- Ujjain: मशीन में बटन दबाते ही निकला लड्डू प्रसाद, महाकाल की महिमा देख चौंके भक्त












Click it and Unblock the Notifications