मां हिंदू बाप ईसाई लेकिन सरनेम मुस्लिम, शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट, गजब है इस सुंदरी की कहानी
Dia Mirza: आज खूबसूरती की मल्लिका दीया मिर्जा ने अपने जीवन के 44 बरस पूरे कर लिए हैं, सादगी भरी अभिनेत्रियों में से एक दीया ने अपनी अदाकारी, सौम्य व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों से एक खास पहचान बनाई है। 'मिस एशिया पैसिफिक' का खिताब जीतकर इंडस्ट्री में कदम रखने वाली दीया आज फिल्मों, पर्यावरण अभियानों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों का महत्वपूर्ण चेहरा हैं।
दीया का जन्म 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद (तेलंगाना) में हुआ। उनकी माता दीपा एक इंटीरियर डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता थीं और हिंदू धर्म को मानने वाली थीं लेकिन उनके पिता फ्रैंक हैंडरिक जर्मन, ईसाई थे।

जब वो साढ़े चार साल की थीं तब ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। दीया बहुत छोटी थीं इसलिए वो अपनी मम्मी की कस्टडी में रहीं, इसके बाद उनकी मां ने हैदराबाद के अहमद मिर्ज़ा से शादी की, जिसकी वजह से दीया का सरनेम मिर्जा हो गया।
2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता (Dia Mirza)
उन्होंने न्यूयॉर्क जूनियर कॉलेज से की। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान मॉडलिंग की ओर बढ़ा और उन्होंने कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए। दीया ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

'रहना है तेरे दिल में' थी पहली फिल्म
इसके बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वर्ष 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' (RHTDM) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी मासूमियत और सरल सुंदरता ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, वो एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं और उनकी कंपनी "Born Free Entertainment" ने लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी जैसी फिल्में बनाई हैं।
Dia Mirza ने साल 2014 में साहिल सांघा से शादी की थी
अपने करियर और ब्यूटी से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दरअसल उन्होंने लंबी डेटिंग के बाद साल 2014 में बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर साहिल सांघा से शादी की थी। दोनो साथ में काफी खुश थे और परफेक्ट कपल कहलाते थे लेकिन इनका रिश्ता 5 साल बाद टूट गया।
बिजनेसमैन वैभव रेखी से Dia Mirza ने की दूसरी शादी
साल 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया, इसके बाद दीया ने खुद को मीडिया से दूर कर लिया और सोशल वर्क में बिजी हो गईं लेकिन 12 साल बाद उनकी जिंदगी में फिर से मोहब्बत ने दस्तक दी। लॉकडाउन के दौरान उनकी मुलाकात बिजनेसमैन वैभव रेखी से हुई और फिर दोनों ने फरवरी 2021 में अचानक शादी करके सबको चौंका दिया।

Dia Mirza शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट
उस वक्त दीया ने कुछ भी नहीं कहा था लेकिन शादी के तुरंत बाद उन्होंने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमे उन्होंने बेबी बंप प्लांट किया था, जिससे पता चला कि वो शादी से पहले ही गर्भवती हो गई हैं। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।
कितनी है Dia Mirza की संपत्ति
आपको बता दें कि दीया की तरह ही वैभव रेखी की भी ये दूसरी शादी है और उन्हें पहली शादी से एक बेटी भी है, जिसे कि दीया बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। दोनों की तस्वीरें दोनों की बॉडिंग के बारे में बताती हैं। फिलहाल हिंदी फिल्मों की ये सुंदर अप्सरा फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं और मातृत्व का आनंद ले रही हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्री दीया मिर्जा की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर के आस-पास है।













Click it and Unblock the Notifications