Love Story: 10 साल छोटी लड़की से शादी करने वाले रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, पढ़ें अतरंगी प्रेमकहानी
Randeep Hooda Love story: साल 2025 के खत्म होने से पहले मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी ने वोट 'गुड न्यूज' दे दी, जिसका इंतजार उनके चाहने वालों को बेसब्री से था। जी हां हिंदी सिनेमा का ये हॉट कपल मम्मी-पापा बनने जा रहा है, दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को ये खुशखबरी दी है।
दोनों ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'दो साल का प्यार, एडवेंचर, और अब... थोड़ा वाइल्ड होने वाला है, नन्हा बच्चा आने वाला है। 🐯❤️♾️'।

जिसके बाद से रणदीप और लिन लैशराम को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। आपको बता दें कि अपने से 10 छोटी से इश्क लड़ाने वाले रणदीप की प्रेम कहानी नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप, 'मोटले' से शुरू हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये मित्रता प्रेम में बदल गई।
Randeep Hooda ने मैतई रीति-रिवाजों से शादी की थी
इस जोड़े ने 2023 में इंफाल, मणिपुर में पारंपरिक मैतई रीति-रिवाजों से शादी की। हालांकि दोनों शादी से पहले ही साथ रह रहे थे। मिड डे से बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा था कि उनकी शादी काफी अतरंगी थी लेकिन सच मानिए बहुत मजेदार थी, जिसे वो कभी भी भूल नहीं सकते हैं।

बेहद खूबसूरत हैं Randeep Hooda की पत्नी लिन
लिन बहुत खूबसूरत हैं और मॉडल-एक्टर रह चुकी हैं, उनकी चंचलता और मोहक बातों ने ही रणदीप को मोह लिया था। उन्होंने लिन के कहे मुताबिक मणिपुरी अंदाज में शादी की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोगों ने इस पर दिल खोलकर प्रेम लुटाया था।
ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन से जुड़ चुका है Randeep Hooda का नाम
आपको बता दें कि लिन मैतई समाज से आती है। आपको बता दें कि लिन से पहले रणदीप हुड्डा का नाम मशहूर अभिनेत्री और ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन से जुड़ चुका था, कहते हैं कि दोनों लिवइन में भी थे, हालांकि दोनों ने खुलकर कभी भी इस बारे में खुलकर बातें नहीं की।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं Randeep Hooda
आपको बता दें कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी रणदीप हुड्डा ने 'ओम शांति ओम' (2007), 'मैरी कॉम' (2014), 'उमरिका' (2015) और 'रंगून' (2017) जैसी फिल्मों में काम किया है उन्हें आखिरी बार 'जाट' में सनी देओल के सामने खलनायक के रूप में देखा गया था।

साल 2026 में रिलीज होगी कॉमेडी 'मैचबॉक्स'
उनकी अगली फिल्म अमेरिकी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी 'मैचबॉक्स' होगी, जिसका निर्देशन सैम हरग्रेव ने किया है और इसमें जॉन सीना, जेसिका बील, दानाई गुरिरा, टियोनाह पैरिस, सैम रिचर्डसन, आर्टुरो कास्त्रो और कोरी स्टोल भी सह-कलाकार के रूप में हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications