Jaya Bachchan: 'अमिताभ संग शादी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती', जया बच्चन ने 52 साल बाद क्यों कहा ऐसा?
Jaya Bachchan on Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन फिल्मी दुनिया के आइडियल कपल कहलाते हैं, समझदारी, धैर्य, मोहब्बत, समर्पण सब कुछ इस जोड़े में दिखाई देता है। जिंदगी और करियर में दोनों के काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा,हालांकि दोनों के स्वभाव में काफी भारी अंतर देखने को मिलता है।
हाल ही में जया बच्चन ने एक मीडिया इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।द वीमेन इवेंट में एक पैनल डिस्कशन में जया बच्चन ने कहा कि ' कानूनी वैधता रिश्ते को परिभाषित नहीं करती।' दरअसल वो विवाह को लेकर अपने विचार साझा कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि 'ये एक ऐसा लड्डू है, खाओ तो मुश्किल, न खाओ तो मुश्किल। बस जिंदगी का आनंद लो। आपको इसे (पेन और कागज की ओर इशारा करते हुए) फॉर्मल करने की जरूरत नहीं है।'
'हमने पुराने समय में रजिस्टर पर दस्तखत भी नहीं किए थे' (Jaya Bachchan)
उन्होंने अपने विवाह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। जया ने बताया, 'हमने पुराने समय में रजिस्टर पर दस्तखत भी नहीं किए थे। हमें तो बाद में पता चला कि हमें रजिस्टर पर दस्तखत करने होते हैं और हमने शादी के कई सालों बाद ही उन्हें किया। यानी हम तब तक 'अवैध रूप से' रह रहे थे।'

'मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती' (Jaya Bachchan)
जब उनसे पूछा गया कि 'क्या अमिताभ बच्चन भी शादी पर ऐसे ही विचार रखते हैं, तो जया ने एक मुस्कान के साथ जवाब दिया, 'मैंने उनसे यह कभी नहीं पूछा। हो सकता है वो कहें कि 'मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती' थी, लेकिन मैं वह सुनना नहीं चाहती।'

'क्या आपको पुराने ज़ख्मों को कुरेदना है' (Jaya Bachchan)
जया ने कहा कि भले ही अब शादी के बारे में उनके विचार बहुत अलग हैं, लेकिन उन्हें बिग बी से पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें वह पल याद है जब उन्हें मिस्टर बच्चन से प्यार हुआ था, तो उन्होंने मज़ाक में कहा कि 'क्या आपको पुराने ज़ख्मों को कुरेदना है? मैं पिछले 52 सालों से एक ही आदमी से शादीशुदा हूं इससे ज़्यादा प्यार मैं नहीं कर सकती। मेरे यह कहने के बाद कि शादी मत करो... यह पहली नज़र का प्यार था, यह पुराना लगेगा।'

Jaya Bachchan की शादी को 52 साल पूरे
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल हो गए हैं। दोनों की पहली मुलाकात ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी। जया को पहली नज़र में ही प्यार हो गया था, लेकिन डॉन स्टार को उनसे 'एक नज़र' (1972) की मेकिंग के दौरान इश्क हुआ था। उन्होंने 1973 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं - अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन।'












Click it and Unblock the Notifications