Ashram 3: बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम 3' के सेट पर हुई तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही
भोपाल, 25 अक्टूबर। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। सीजन 1 और 2 की अपार सफलता के बाद अब निर्देशक प्रकाश झा वेब सीरीज के तीसरे सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच भोपाल में लगाए गए सेट में रविवार को कुछ उपद्रवियों ने सेट में तोड़फोड़ की और प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी गई। भोपाल के डीआईजी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
Recommended Video

'आश्रम' को लेकर पुराना है विवाद
बॉबी देओल की 'आश्रम' वेब सीरीज शुरू से ही विवादों में रही है, हालांकि उसकी सफलता के पीछे भी कही ना कहीं कंट्रोवर्सी भी एक वजह रही। रविवार को हुई तोड़फोड़ की पुष्टि करते हुए भोपाल के डीआईजी इरशाद वली ने कहा, 'सभी उपद्रवियों को परिसर से खदेड़ दिया गया है और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है, हालांकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।'

प्रकाश झा पर लगाया ये आरोप
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपद्रवियों ने 'आश्रम' के निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही भी फेंकी गई। सोशल मीडिया पर हमले की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें क्षतिग्रस्त वाहन और बिखरे सामानों को देखा जा सकता है। पथराव में कई वाहनों के शीशे भी टूटे हैं। इस घटना के बीच बजरंग दल वालों का हाथ बताया जा रहा है।

क्या है वेब सीरीज से नाराजगी?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी भी दी है। भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने बताया कि 'आश्रम 3' की शूटिंग अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में हो रही थी, उसी दौरान रविवार शाम बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंच तोड़फोड़ की। साई कृष्ण के मुताबिक बजरंग दल ने वेबसीरीज के नाम को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज का नाम हिन्दू धर्म के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इसमें वे अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बजरंग दल का बयान
इस मामले पर बजरंग दल की तरफ से भी बयान सामने आया है। बजरंग दल के नेता सुशील सुदेले ने कहा, हम चाहते हैं कि यहां फिल्म उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। लेकिन इस जमीन का इस्तेमाल हिंदू समाज को अपमानित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। पहले ही सीरीज में दिखाया गया था कि आश्रम के अंदर महिलाओं का शोषण होता है, क्या ऐसा है? हमने आज यहां विरोध प्रदर्शन कर सिर्फ चेतावनी दी है। प्रकाश राज ने कहा है कि वह शो का टाइटल बदलने के लिए बातचीत कर रहे हैं। मैं दोहराता हूं कि शो का नाम 'आश्रम' से बदलना होगा या यहां भोपाल में नहीं फिल्माया जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND Vs PAK: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है पाक PM का नाम, रेखा से लेकर जीनत अमान तक अफेयर के चर्चे
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications