IMD Alert: जब चंडीगढ़ में वैभव सूर्यवंशी काटेंगे गदर, तब उनके घर पर होगी झमाझम बारिश
IMD Alert: दौलत-शौहरत का खेल आईपीएल 2026 अपने निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, आज का दिन इस सीजन के लिए काफी बड़ा है क्योंकि क्वालिफायर 2 के तहत चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के पीसीए स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। इस मैच को जो जीतेगा, वो फाइनल खेलेगा और जो हारेगा, उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
इस अहम मुकाबले में सबकी नजर 'बिहार के लाला' यानी कि वैभव सूर्यवंशी पर टिकी है, जिसके तूफानी खेल को देखकर 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी हैरान हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ की धरती पर वैभव अपनी टीम को विजयी बनाने के इरादे के साथ 'ऑरेंज कैप होल्डर' के तौर पर भी उतरेंगे।

अब उनके बल्ले से रन बरसेंगे या नहीं ये तो मैच के दौरान पता चलेगा लेकिन इससे पहले उनके घर में जबरदस्त बारिश होने की आशंका है। जी हां, भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में रेन अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि पुरवाई हवाओं के तेज प्रवाह से मौसम में बदलाव दिख रहा है, जिसकी वजह से कई जिलों में भारी बरसात के आसार नजर आ रहे हैं।
Vaibhav Suryavanshi के घर समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर और पूर्णिया में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है तो वहीं वैभव के होमटउन यानी समस्तीपुर जिले में भी आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट जारी है। यहां पर तापमान 39-40 डिग्री तक जा सकता है।
'बारिश की वजह से तापमान गिरेगा', IMD का अपडेट
आईएमडी ने कहा है कि 'बारिश की वजह से तापमान गिरेगा और लोगों को उमस और लू से काफी राहत मिली, यह स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बरकरार रहेगी। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज सहित मध्य बिहार के कुछ जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है।'

मौसम विभाग (IMD) की गाइडलाइंस
- खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
- बिजली कड़कने पर पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहें।
- मोबाइल चार्जिंग या बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल कम करें।
- किसान खेतों में काम करते समय सतर्क रहें।
- तेज हवा के दौरान कच्चे मकानों, टिन शेड से दूर रहें।
- बाइक या साइकिल से यात्रा कर रहे लोग तुरंत सुरक्षित स्थान पर रुकें।
- बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।
- IMD और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लगातार देखें।














Click it and Unblock the Notifications