IND Vs PAK: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है पाक PM का नाम, रेखा से लेकर जीनत अमान तक अफेयर के चर्चे
मुंबई, 24 अक्टूबर: क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी गहरा और पुराना रिश्ता है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी बना चुकी है तो कई बार उनके अफेयर की चर्चाएं सुनाई देती है। ऐसे ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और मौजूदा प्रधान मंत्री इमरान खान भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत लाइमलाइट में रहे हैं। इमरान खान अपने वक्त के सबसे लोकप्रिय और स्मार्ट खिलाड़ियों में से एक थे। अपने खेल के दिनों में इमरान खान ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया है, जिनमें रेखा और जीनत अमान का नाम सबसे पहले आता है।

इमरान के लिए लाखों लड़कियां थी दिवानी
इमरान खान ने अपनी कप्तानी के दौरान पाकिस्तान को साल 1992 का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप दिलवाया था। इमरान ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेट के मैदान पर खूब सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि जब भी वह मैदान पर आते थे तो दुनिया भर की लाखों लड़कियां सिर्फ उन्हें देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाती थीं। इमरान खान अपने प्लेबॉय लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। कहा जाता है कि इमरान ने कथित तौर पर अपने सुनहरे दिनों के दौरान कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट किया।

रेखा के साथ अफेयर की अफवाह
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा अपने वक्त की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐसा कहा जाता है कि इमरान खान जब मुंबई आए थे तो उनको रेखा के साथ कई बार स्पॉट किया गया था। रेखा के साथ इमरान के अफेयर की खबरों ने तहलका मचा दिया था। ऐसी भी अफवाहों उड़ी थी कि इमरान खान एक्ट्रेस रेखा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। बता दें कि साल 1985 में 'द स्टार' न्यूज पेपर में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की मां ने इस रिश्ते को मंजूर भी कर लिया था। खबरों की मानें तो उस वक्त दोनों लोगों को बीच पर और नाइट क्लब्स में कई बार साथ देखा गया था।

जीनत अमान के साथ मनाया बर्थडे!
वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस रही जीनत अमान का हैं। उनको लेकर यह अफवाह थी कि वो इमरान खान से इश्क कर बैठीं थी। यहां तक उनके साथ इमरान खान के जन्मदिन मनाने की खबरों ने भी जमकर जोर पकड़ा था। बता दें कि पाकिस्तानी टीम नवंबर 1979 में इंडिया के दौरे पर आई थी। इस दौरान इमरान ने अपना 27वां बर्थ डे अपनी टीम के लोगों के साथ बेंगलुरु के क्रिकेट स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम में मनाया था, लेकिन इससे हटकर कुछ भारतीय न्यूजपेपर ने दावा करते हुए लिखा कि इमरान ने अपना बर्थडे बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ मनाया था। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने रिलेशन पर खुलकर बात की।

शबाना आजमी और मुनमुन सेन से भी जुड़ा नाम
इसी के साथ इस लिस्ट में दो और एक्ट्रेस शामिल हैं, जिनका नाम शबाना आजमी और मुनमुन सेन है। दरअसल, इमरान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ जुड़ा तो मशहूर बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन के साथ उनकी करीबियों की खबरों ने जमकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। बताया जाता था कि इमरान मुनमुन सेन को पसंद करते थे। इधर, शबाना आजमी के साथ भी उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

इमरान खान ने की तीन शादियां
गौरतलब है कि इमरान खान ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साल 16 मई 1995 में 43 साल की उम्र में ब्रिटिश सोशल वर्कर जमीमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। ये रिश्ता 9 साल तक चला। फिर उसके बाद इमरान ने रेहम खान से साल 2015 में दूसरी शादी की। महज 9 महीने में दोनों अलग हो गए। वहीं राजनीति में कदम रखने और 2018 में अपनी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ बनाने के बाद इसी साल उन्होंने आध्यात्मिक गुरू बुशरा मनेका के साथ तीसरा निकाह किया। फिलहाल साल 2018 में अपनी पार्टी की जीत के बाद इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications