'ना बहू मिलती हैं और ना बहुमत' दिल्ली चुनाव में हार के बाद परेश रावल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज यानी 8 फरवरी को नतीजे घोषित होने है। हालांकि सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक भाजपा ने बढ़त बनाई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी का तो खाता ही नहीं खुल पाया। इस बीच बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने राहुल गांधी पर बिना नाम लिए तंज कसा है।
बता दें कि, परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। एक्टर ने अपने एक्स एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा।

दरअसल, पोस्ट में राहुल गांधी की फोटो शेयर की गई, जिसमें कैप्शम में लिखा, "राहुल गांधी मानव इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने से कुछ घंटे दूर हैं- 100वीं सफल असफलता।" ऐसे में परेश रावल ने उस पोस्ट को रिशेयर किया और कैप्शन में लिखा, "एक माँ का दर्द समझो । ना बहू मिलती हैं और ना ही बहूमत मिलता हैं।"
ये भी पढ़ें: Paresh Rawal: 'मेरे बेटे रणबीर-आलिया की तरह होते तो...', नेपोटिज्म पर ये क्या कह गए परेश रावल?
इतना ही नहीं परेश रावल ने अरविंद केजरीवाल को भी पीछे नहीं छोड़ा। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का पोस्ट रिशेयर किया जिसमें लिखा था, "केजरीवाल उस इरिटेटिंग मच्छर की तरह हैं जो सावधानी से लगाए गए जाल के अंदर घुस जाता है और रैकेट पर बैठ जाता है, और हर व्यर्थ स्वाइप पर खुशी के साथ अपने अगले पैरों को रगड़ता है। आज उसे जैप कर दिया गया।"
अब परेश रावल के ये दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे दिल्ली चुनाव से जोड़ रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भी अरविंद केजरीवाल पूर्ण बहुमत से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतेंगे। लेकिन दिल्ली की जनता ने उनका साथ नहीं दिया।
वहीं परेशा रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म हेरा फेरी 3 से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। फिलहाल एक्टर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ फिर से अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि मेकर्स ने इसकी घोषणा पिछले साल 2024 में कर दी थी।
ये भी पढ़ें: Paresh Rawal ने गधे और राहुल गांधी की फोटो शेयर कर लिखी ऐसी बात, इंटरनेट पर मच गया बवाल












Click it and Unblock the Notifications