Paresh Rawal: 'मेरे बेटे रणबीर-आलिया की तरह होते तो...', नेपोटिज्म पर ये क्या कह गए परेश रावल?
Paresh Rawal On Nepotism: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में हैं। वहीं फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर अपने बेटे की तुलना रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से कर दी।
बॉलीवुड में नेपोटिज्म एक ऐसा मुद्दा है जिस पर अक्सर बहस छिड़ती रहती है। वहीं एक बार फिर ये मामला गर्मा गया है। हाल ही में परेश रावल ने इस मुद्दे पर बातचीत की साथ ही उन्होंने कहा कि ये महज फर्जी है। उन्होंने इस मामले में अपने बेटे की तुलना आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से कर डाली। चलिए जानते हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कहा।

परेश रावल ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म पर कहा, 'मेरा मानना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म जैसा मुद्दा फर्जी है। अगर मेरा बेटा रणबीर और आलिया की तरह प्रतिभाशाली होता तो मैं उसमें मेरा सब पैसा लगा देता। ये कोई गलत बात नहीं है अगर एक पिता अपने बच्चे को अपनी तरह बनाए। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर नहीं तो क्या नाई बनेगा? जिन लोगों ने इस मुद्दे को बहस बनाया था उनसे पूछा जाता है कि वह अपने पिता की संपत्ति को इतनी खुशी से क्यों स्वीकार करते हैं।'
परेश रावल ने आगे कहा, समय के साथ सिनेमा में फिल्मों को लेकर लोगों का टेस्ट बदलता जा रहा है। ऐसे में इन जैसे मुद्दों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने आगे बात करते हुए अपने दोनों बेटों की खूब तारीफ भी की। परेश रावल ने कहा कि उनके बेटे बहुत मेहनती और टेलैंटेड हैं और बॉलीवुड में आने के लिए दोनों ने अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है।
परेश रावल ने आगे बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग अगले साल 2024 में अप्रैल में शुरू होगी। बता दें कि, ये फिल्म हेरा फेरी की तीसरी फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के अलावा एक्टर वेलकम 3 में भी नजर आएंगे। बात अगर उनकी आखिरी फिल्म की करें तो वो आखिरी बार उमेश शुक्ला की आंख मिचौली में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications