Paresh Rawal ने गधे और राहुल गांधी की फोटो शेयर कर लिखी ऐसी बात, इंटरनेट पर मच गया बवाल

Paresh Rawal: बॉलीवुड के शानदार एक्टर और पूर्व सांसद परेश रावल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद हर कोई शॉक्ड हो रहा है।

परेश रावल ने शेयर की ऐसी फोटो
एक्टर और पॉलिटिशयन परेश रावल ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल इस पोस्ट में एक्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कई लोगों बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।

paresh rawal

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गधे की तस्वीर हुई वायरल

आपको बता दें कि जफर नाम के एक शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एक गधे की तस्वीर बनाई है। ये तस्वीर एआई की मदद से बनाई है यानी कि फोटो पूरी तरह से मॉर्फ्ड है। जफर ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था- क्या कोई इस तस्वीर से गधे को हटा सकता है? अब परेश रावल ने इसी तस्वीर को रीशेयर करते हुए लिखा है- क्या आपका मतलब है कि ये फ्रेम खाली करना है।

परेश रावल के पोस्ट पर मचा बवाल

परेश रावल के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को परेश रावल का ये पोस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कई लोग अभिनेता के इस गलत बर्ताव की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उनके इस ताने को ब्रूटल कहा है। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स करने से बचने की हिदायत भी दी है।

परेश रावल का राजीनितिक करियर

आपको बता दें कि परेश साल एक बेहतरीन अभिनेता होने होने के साथ 2014 में अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के सांसद भी थे। उन्होंने साल 2019 में फिर से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि वह आज भी पार्टी के समर्थक बने हुए हैं।

परेश रावल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

परेश रावल को आखिरी बार साल 2024 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सरफिरा' में देखा गया था। ये फिल्म साल 2020 की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'सोरारई पोटरु' की रीमेक थी। परेश रावल जल्द ही फिल्म 'बदतमीज दिल', 'थामा', 'द ताज स्टोरी', 'भूत बांग्ला', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+