दीपिका पादुकोण से सबसे ज्यादा डरते हैं रणवीर सिंह! एक्ट्रेस ने किया खुलासा, ससुराल वालों को लेकर कही ये बात
Deepika Padukone Ranveer Singh: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि रणवीर आखिर किससे सबसे ज्यादा डरते हैं।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स या फिर दीपिका आखिर किससे सबसे ज्यादा डरते हैं? साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया रणवीर की मां ने उन्हें संभालने के लिए कोई सुझाव दिया था।

दीपिका पादुकोण ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। रणवीर अपने पेरेंट्स और बहनों से ज्यादा उनसे ही डरते हैं, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके परिवार वाले कोई भी काम करवाना हो तो दीपिका के पास ही आते हैं।
दीपिका पादुकोण ने आगे ये भी बताया कि कैसे रणवीर सिंह उनकी लाइफ का जरूरी हिस्सा बने। एक्ट्रेस ने कहा कि, रणवीर के साथ संजय लीला भंसाली के घर पर लंच करने गई थी। इस दौरान दोनों की अच्छी खासी बातचीत हुई और फिर वह अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद देखते ही देखते दोनों प्यार हुआ और डेट करने लगे। बता दें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी साल 2018 में शादी की थी।
दीपिका पादुकोण ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये गुड न्यूज साझा की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने जानकारी दी थी कि इस साल सितंबर में वह और रणवीर अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर कब कपल ये गुड न्यूज देगा। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म कल्कि एडी 2898 हाल ही में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें: Deepika Padukone का दिखा बेबी बंप, लेकिन इस गलती की वजह से भड़के फैंस, किया जमकर ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications