Deepika Padukone का दिखा बेबी बंप, लेकिन इस गलती की वजह से भड़के फैंस, किया जमकर ट्रोल
Deepika Padukone Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस साल सितंबर के महीने में एक्ट्रेस बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।
दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस सवाल उठा रहे थे कि वह सरोगेसी की मदद से बच्चे का स्वागत करेंगी। हालांकि अब उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोज पोस्ट कर दी हैं। इसके बाद बीती शाम बुधवार को अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के प्री- रिलीज इवेंट में शामिल हुईं।

'कल्कि 2898 एडी' के प्री-रिलीज इवेंट में दीपिका पादुकोण ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो फैंस उनके बेबी बंप को लेकर खुश हो गए और एक्ट्रेस को बधाई देने लगे। वहीं दूसरी तरफ कुछ ने हाई हील्स की वजह से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दीपिका 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं लेकिन ऐसे में वह हाई हील्स पहनकर इवेंट में पहुंची। जिसे देख फैंस भड़क गए और एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, प्रेग्नेंसी में इतनी ऊंची हील, ये खतरनाक है। एक ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी में इतनी हील्स पहनना क्या जरूरी था आपको बच्चे के बारे में सोचना चाहिए।' एक ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी में इतनी ऊंची हील कौन पहनता है।' सोशल मीडिया पर दीपिका का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म फाइटर में देखा गया था। इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगी। जिसका कुछ ही दिन पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म में दीपिका के अलावा प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे। 27 जून, 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications