दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का सरेआम उड़ा मजाक, दुआ को भी घसीटा, समय रैना ने दिया रिएक्शन
India's Got Latent Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने कई इंटरव्यूज में पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे कर चुकी हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि वह डिप्रेशन का शिकार हुई थीं और इससे कैसे बाहर आईं। लेकिन एक शो में उनका डिप्रेशन का मजाक उड़ाया गया।
समय रैना के शो, "India's Got Latent" का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला कंटेस्टेंट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन से जुड़ी समस्या का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं उनकी बेटी दुआ को भी इससे जोड़ा गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।

वीडियो में कॉमेडियन कहती हैं कि, 'दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी हैं। बढ़िया, अब उन्हें आसानी से समझ आएगा कि डिप्रेशन असल में कैसा होता है।' जैसे ही शो में मौजूदा लोग इसे रणबीर कपूर से हुए ब्रेकअप से जोड़ने लगे तो कॉमेडियन ने कहा, 'ब्रेकअप वाला डिप्रेशन क्या होता है।'
कॉमेडियन के इस कमेंट से जज समय रैना, तन्मय भट्ट, रघु राम समेत मौजूदा अन्य लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। शो के पैनल में एक न्यूरोलॉजिस्ट भी थे, जिनकी मौजूदगी के बावजूद मानसिक स्वास्थ्य और क्लिनिकल डिप्रेशन को हल्के-फुलके तरीके से पेश किया गया। इस पर काफी आलोचना हो रही है, खासकर पैनलिस्ट के प्रोफेशनल बैकग्राउंड को देखते हुए।
समय रैना ने हाल ही में इस कंट्रोवर्सी पर एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। उन्होंने इसमें लिखा कि, "जो लोग ट्विटर पर हंगामा कर रहे हैं, मेरी उनसे एक एक विनती है कि क्या आप लोग अपना गुस्सा मेरे यूट्यूब कमेंट्स सेक्शन में डाल सकते हैं, ताकि मुझे कुछ एड रेवेन्यू मिल सके।"
समय रैना ने अपने हालिया बयानों से एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने न सिर्फ यूट्यूब वीडियो का लिंक स्टोरी में शेयर किया, बल्कि एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से कहा कि ट्विटर पर हंगामा करने के बजाय उनका गुस्सा यूट्यूब के कमेंट्स सेक्शन में आए। उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, यहां तक कि कुछ लोगों ने शो को बंद करने की भी अपील की। डिप्रेशन को लेकर इस तरह किसी का मजाक उड़ाना फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।
बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने इस साल सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद उनके बेबी बंप को लेकर लोगों ने खूब ट्रोल किया। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। 8 सितंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्यारी बेटी दुआ का स्वागत किया। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?












Click it and Unblock the Notifications