Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?
Deepika Padukone Buys New Flat: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को अपनी प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। एक्ट्रेस की डिलीवरी से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अपनी बेटी के लिए नया अपार्टमेंट लेंगी। हालांकि बेटी के जन्म के बाद ऐसा ही हुआ।
दीपिका पादुकोण ने बेटी के जन्म के महज एक हफ्ते बाद ही नया फ्लैट खरीद लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपनी कंपनी केए एंटरप्राइजेज के माध्यम से मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में 17.78 करोड़ रुपये में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

बांद्रा पश्चिम के प्रमुख क्षेत्र में स्थित यह आलीशान फ्लैट 3,527 वर्ग फीट में फैला है और बांद्रा 14 के विशेष परिसर में स्थित है। दीपिका का ये नया फ्लैट उनकी सास अंजू भावनानी के बांद्रा वाले अपार्टेमेंट के करीब है। ये फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। इस प्रॉपर्टी के लिए 1.07 करोड़ रुपए स्टैम्प ड्यूटी का भुगतान किया जा चुका है।
दीपिका पादुकोण की नई प्रॉपर्टी, मुंबई के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले इलाकों में से एक में स्थित है, जिसमें चार कार पार्किंग स्पेस हैं, जो इस व्यस्त शहर में काफ़ी लोकप्रिय है। अपार्टमेंट में काफ़ी जगह है और यह एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इससे पहले खबर आई थी कि दीपिका और रणवीर शाहरुख खान के बंगले के पास नया फ्लैट लेंगे। हालांकि ये महज अफवाह थी।
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म कल्कि एडी 2898 रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने एक प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। जो कि 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग में बिजी हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: Deepika-Ranveer की बेटी का आया राशिफल, पापा या मम्मी किस पर गई हैं नन्ही परी?












Click it and Unblock the Notifications