Ranveer Singh Photoshoot: मैगजीन कवर के लिए रणवीर ने करवाया न्यूड फोटोशूट, तस्वीरों ने मचाया तहलका
Ranveer Singh Photoshoot: मैगजीन कवर के लिए रणवीर के करवाया न्यूड फोटोशूट, तस्वीरों ने मचाया तहलका
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कई बार उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल किया जाता रहा है। कभी उनका एयरपोर्ट लुक वायरल हो जाता है तो कभी अजीबों-गरीब कपड़े पहनकर वो अवार्ड शोज और इवेंट में पहुंच जाते हैं। इस बार वो अपने कपड़ों के लिए नहीं बल्कि बिना कपड़ों के कारण छाए हुए हैं। दरअसल बॉलीवुड के टॉप एक्टर रणवीर सिंह ने मैगजीन कवर के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है। फैंस रणबीर के इस लुक को देखकर हैरान हो गए। बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार रणबीर के न्यूड फोटोशूट की कल्पना किसी ने नहीं की थी। हालांकि उन लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो उनके इस बोल्ड स्टेप की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर ने करवाया न्यूड फोटोशूट
अभिनेता रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के बाद अपने न्यूड तस्वीरों से तहलका मचा रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें आग की तरह फैल गई हैं। रणवीर सिंह ने Paper magazine के मैगजीन कवर के लिए न्यूड पोज दिया है। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी परफेक्ट बॉडी दिखाई है, लेकिन उनके इस बोल्ड अंदाज को देखकर लोग हैरान है। इन फोटोज में रणवीर बिना कुछ पहने हॉट पोज दिया है। उनका ये फोटोशूट बर्ट रेनॉल्ड्स के नैकेड कवर से इंस्पायरड है।

वायरल हो रही फोटो
रणवीर सिंह का ये फोटोशूट आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो गया है। फोटोशूट के लिए उन्होंने कैमरे के सामने सारे कपड़े उतार दिए और टर्किश गलीचे पर पोज दे रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज़ है। इस फोटोशूट में रणवीर कैमरे के सामने न्यूड होकर अपने परफेक्ट मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या अधिक हैं, जिसे एक्टर का ये लुक और उनका ये स्टेप पसंद नहीं आया। लोग हैरान है कि आखिर उन्हें इस तरह के फोटोशूट को करने की जरूरत क्यों महसूस हुई।

तारीफ के साथ-साथ उ़ड़ा मजाक
रणवीर की इन न्यूड फोटोशूट पर जहां कुछ फैंस उनके कॉन्फिडेंट, बोल्ड और सेक्सी लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं वो एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उनके इस लुक का मजाक बना रहे हैं। ट्रोलर्स उनके इस फोटोशूट पर अलग-अलग मीम्स शेयर कर रहे हैं। रणबीर के इस फोटोशूट को लेकर लोग दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साध रहे हैं।

न्यूड फोटोशूट पर क्या बोले रणवीर
इस फोटोशूट को लेकर रणवीर ने कहा कि मेरे लिए फिजिकली न्यूज होना बहुत छोटी बात हैं। मुझे इस फोटोशूट को करने में बिल्कुल दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबके सामने नेकेड होना बहुत आसान है। मेरे कुछ परफॉर्मेंस में मुझे नेकेड किया गया है। उन्होंने कहा कि आप मेेरी आत्मा को देख सकते हैं कि वो कितना नेकेड है? उन्होंने कहा कि मैं तो फिजिकली तौर पर 1000 लोगों के सामने कपड़े उतारकर नेकेड हो सकता हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लोग असहज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम में अपना सौ प्रतिशत देना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications