तीसरी बार प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना की सफाई, कहा-सैफ देश की आबादी में पहले ही काफी योगदान कर चुके
प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना ने किया खुलासा, कहा-सैफ आबादी में पहले ही काफी योगदान कर चुके
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग कयास लगा रहे हैं कि करीना कपूर खान तीसरी बार प्रेग्नेंट है। दरअसल करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ दिख रहा था। करीना उसे छिपाने की कोशिश कर रही है। करीना की इस तस्वीर के बाद लोग बातें करने लगे कि करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट है। दरअसल लंदन ट्रिप के दौरान करीना ने अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट की। फोटो में करीना का फूला हुआ पेट देख लोग हैरान रह गए। अब करीना ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी पर सफाई देते हुए पोस्ट लिखा है।

मैं नहीं हूं प्रेग्नेंट
करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर खुलासा करते हुए कहा है कि वो प्रेग्नेंस नहीं है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से वो प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना ने खुद इन खबरों पर सफाई दी है और कहा है कि वो प्रेग्नेंट नहीं है। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर मजाकिया अंदाज में प्रेग्नेंसी की खबरों को नकारा है। लोग करीना के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

सैफ की ली चुटकी
करीना कपूर प्रेग्नेंट न होने का खुलासा बड़े ही मजाकिया अंदाज में किया है। करीना ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ये पास्ता और वाइन का कमाल है। आप रिलैक्स कीजिए..मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। करीना ने आगे लिखा-सैफ कह रहे हैं कि वो पहले ही देश की जनसंख्या में काफी योगदान कर चुके हैं। जिस अंदाज में करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों से इंकार किया है, लोगों को उनका ये स्टाइल खूब पसंद आ रहा है।

सैफ अली खान के 4 बच्चे
आपको बता दें कि करीना से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी। पहली शादी में उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। वहीं उन्होंने करीना कपूर से शादी की। इस शादी में भी उनके दो बच्चे हैं, तैमूर और जेह। करीना अपनी फिल्मों पर फोकस कर रही है। उनकी फिल्म उनकी लाल सिंह चड्ढा जल्द ही रिलीज होने जा रही है। करीना अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

60 की उम्र में अब नहीं होगा कोई बच्चा
आपको बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा था कि सैफ ने 20 से लेकर 50 तक के हर दशक में पिता बनने का सुख लिया है और अब वो नहीं चाहती है कि सैफ 60 साल की उम्र में अगला बच्चा करें। एक फैशन मैग्जीन को दिए इंयरव्यू में करीना ने कहा कि सैफ हर दशक में बच्चे के पिचा बने है। 20 से लेकर 50 तक के दशक में वो बच्चे के पिता बने हैं और अब उन्हें मैंने कह दिया है कि जिंदगी के 60वे साल में में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। करीना ने सैफ को एक अच्छा पिता बताया, और कहा कि वो अपने चारों बच्चों को पूरा ख्याल रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications