Dance Plus 6: आखिरकार 'गोल्‍डन ब्‍वॉय' नीरज चोपड़ा ने बता ही दिया कि उनकी लाइफ पार्टनर कैसी हो?

नई दिल्ली, 27 सितंबर। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर सफलता का नया इतिहास लिखने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा जब से भारत लौटे हैं, तब से ही पूरा भारत उनके बारे में हर चीज जानने को बेकरार है। वो क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे प्रैक्टिस करते हैं, सबकुछ लोग जानना चाहते हैं। नीरज भी ये बात जानते हैं और इस वजह से वो हर सवाल का जवाब बखूबी दे भी रहे हैं लेकिन एक सवाल ऐसा है, जो उनसे बार-बार किया जा रहा है, लेकिन वो हमेशा मुस्कुराकर टाल जाते हैं।

नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी। आप सोच रहे होंगे कि क्या है वो सवाल? तो वो सवाल है उनकी लाइफपार्टनर के बारे में, दरअसल नीरज चोपड़ा जब से पदक जीतकर इंडिया वापस आए हैं, तब से उनके फैंस की संख्या काफी बढ़ गई है, खासकर की फीमेल फैंस की।

कपिल देव ने भी पूछा था नीरज से शादी से जुड़ा सवाल

कपिल देव ने भी पूछा था नीरज से शादी से जुड़ा सवाल

और जब से यह पता चला है कि हरियाणा का ये छोरा अभी तक सिंगल हैं, तब से तो फीमेल फैंस के बीच खलबली मच गई है इसलिए हर इंटरव्यू और इवेंट में नीरज से उनकी शादी या लाइफ पार्टनर से जुड़ा सवाल किया जा रहा है लेकिन अभी अपने खेल पर पूरी तरह फोकस करने वाले नीरज ने कहा कि 'उन्होंने कभी भी इस बारे में सोचा नहीं, जब शादी करनी होगी तो सोचूंगा।' यहां तक की नीरज से उनकी शादी के बारे में सवाल क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी कपिल देव ने भी किया था।

 'मुझे कुंडली के बारे में कोई जानकारी नहीं है'

'मुझे कुंडली के बारे में कोई जानकारी नहीं है'

लेकिन ' Dance Plus 6' के सेट पर नीरज ने बता ही दिया कि उनकी जीवनसंगिनी कैसी हो? दरअसल इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शो के होस्ट राघव जुयाल नीरज से फीमेल फैंस की ओर से सवाल पूछते हैं कि 'नीरज चोपड़ा के साथ अपनी कुंडली कैसे मैच कराएं', जिस पर शर्माते हुए नीरज बोलते हैं कि मुझे कुंडली के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिस पर राघव हंसते हुए कहते हैं कि वैसे मुझे पता है कि आपको कैसी लड़की चाहिए, आपको 'जेवलिन जैसी' लड़की चाहिए ना?

 'अगर वो खिलाड़ी हो तो ठीक है'

'अगर वो खिलाड़ी हो तो ठीक है'

इस पर नीरज तपाक से बोलते हैं कि 'अरे उतनी लंबी लेकर क्या करूंगा, मैं एक स्पोर्टस मैन हूं तो अगर वो खिलाड़ी हो तो ठीक है, अपने काम पर फोकस रखती हो और दूसरों की रिस्पेक्ट करती हो और परिवार को भी आदर और सम्मान देती हो।'

वीडियो हुआ वायरल

नीरज का इतना बोलना था कि रेमो समेत 'Dance Plus 6' की पूरी टीम खुश होकर तालियां बजाने लगती है। फिलहाल नीरज की इन बातों से उन फीमेल फैंस को निश्चित तौर पर सकून मिला होगा जो कि खिलाड़ी हैं और नीरज के साथ जुड़ने के सपने देख रही हैं लेकिन उन लोगों को जरूर निराशा पहुंची होगी, जो कि खिलाड़ी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+