Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने शेयर की Pink ड्रेस वाली फोटो, कहा- 'गुलाबी रंग मर्दानगी खत्म नहीं करता'

नई दिल्ली, 22 अगस्त। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा बहुत जल्द दर्शकों को मनोरंजित करने के लिए टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। केवल शो ही नहीं बल्कि कपिल अपने नए लुक को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उनका नया ट्रांसफार्मेंशन लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। कपिल ने हाल ही में पिंक अटायर में अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं।

 'क्या लड़के पिंक पहन सकते हैं?'

'क्या लड़के पिंक पहन सकते हैं?'

अपनी फोटो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को टैग करते हुए पिंक कलर की वैल्यू बताई है और कहा है कि गुलाबी रंग मर्द भी पहन सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'मैंने अभी गूगल किया है तमन्ना भाटिया. क्या लड़के पिंक पहन सकते हैं?'

Recommended Video

    Kapil Sharma का न्यू स्टाइल, बोले- असली मर्द पहनते हैं पिंक | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    'यह आपकी मर्दानगी को कम नहीं करता'

    'यह आपकी मर्दानगी को कम नहीं करता'

    कपिल ने आगे लिखा कि 'हां, आपने सही पढ़ा, असली मर्द गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं। इतिहास पर अगर नजर डालेंगे तो आप पाएंगे कि,गुलाबी हमेशा एक स्त्री कारंग नहीं था। उदाहरण के लिए, 18वीं शताब्दी में, पुरुषों को गुलाबी रेशम के सूट पहनने के लिए दिया जाता था, जिसमें गुलाबी फूल होते थे, पुरुष आराम से गुलाबी रंग पहन सकते और यह आपकी मर्दानगी को कम नहीं करता है।'

    वायरल हुई कपिल की पोस्ट

    वायरल हुई कपिल की पोस्ट

    आपको बता दें कि हाल ही में तमन्ना भाटिया ने पिंक ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की थी, जो कि काफी वायरल हुई थी। वैसे कपिल की भी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। केवल लोग ही नहीं कई सेलिब्रेटी ने भी कपिल की पोस्ट को सराहते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं। जिनमें अर्चना पूरन सिंह से लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल हैं।

    'प्लीज अब अपना स्टाइलिस्ट न बदलें'

    'प्लीज अब अपना स्टाइलिस्ट न बदलें'

    अर्चना पूरन सिंह ने कमेंट में लिखा है कि ' दरअसल कपिल का पिंक लुक मेरा फेवरेट कपिल वाला लुक है, मैंने तो इसके लिए गिन्नी को भी मैसेज किया था क्योंकि वो ही तुम्हारी स्टाइलिस्ट है ना, प्लीज अब अपना स्टाइलिस्ट न बदलना।'

    'आपने तो अक्षय कुमार को भी फेल कर दिया'

    तो वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया है कि ' क्या बात है, हीरो लुक, आपने तो अक्षय कुमार को भी फेल कर दिया। कुल मिलाकर कपिल ही कपिल इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

    शो का प्रोमो आउट

    मालूम हो कि 'द कपिल शर्मा' शो का आखिरी सीजन इसी साल जून में प्रसारित हुआ था। नए सीजन में कपिल के साथ अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लाहिड़ी, भारती सिंह और सुमोना चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे लेकिन शो में सपना का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। शो का प्रोमो आउट हो चुका है, बस अब सभी को उस तारीख का इंतजार है, जिस दिन ये शो ऑन एयर होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+