Chhaava BO Day 3: तीन दिन में छावा ने की बंपर कमाई, पहले वीकेंड में तोड़ा ये रिकॉर्ड
Chhaava Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में विक्की के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी लीड रोल में नजर आए। लक्ष्मण उत्तेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म छावा साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।
फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 37 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 48 करोड़ की कमाई कर शानदार कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें: Chhava: विक्की कौशल की 'छावा' से हटेंगे विवादित सीन, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेरकर का राज ठाकरे को वादा!
अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 116.5 करोड़ की कमाई कर ली और इसी के साथ ये साल 2025 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
अगर फिल्म छावा की कमाई का ये सिलसिला जारी रहा तो साल 2025 में विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म को वीकेंड का काफी ज्यादा फायदा मिला। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। अब देखना होगा कि मंडे टेस्ट में फिल्म छावा पास हो पाती है या नहीं।
फिल्म 'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। जो कि पहले हफ्ते में ही फिल्म ने निकाल लिया। वहीं छावा की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, और संतोष जुवेकर जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए। फिल्म कही कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ेगी।
ये भी पढ़ें: Chhava Advance Booking: 'छावा' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स? विक्की कोशल की फिल्म की एडवांस बुकिंग जान उड़ेगा होश












Click it and Unblock the Notifications