Chhava Advance Booking: 'छावा' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स? विक्की कोशल की फिल्म की एडवांस बुकिंग जान उड़ेगा होश
Chhava Advance Booking: बॉलीवुड के दमदार एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि फिल्म की छप्पड़फाड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। ये फिल्म आगामी 14 फरवरी 2025 (वैलेंटाइन डे) पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी 'छावा'
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग को लेकर मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्म के 2 लाख से अधिक टिकटों की प्री-सेल
मेकर्स की मानें तो 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस फिल्म के 2 लाख से अधिक टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। फिल्म के लिए टिकटों की बिक्री का जो ट्रेंड देखा जा रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी ओपनिंग डे पर हंगामा मचा देगी।
फिल्म 'छावा' लंबे समय से बनकर तैयार है
-जानकारी के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' लंबे समय से बनकर तैयार है। मई 2024 में ही इस मूवी की शूटिंग पूरी हो गई थी। पहले इस फिल्म को 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होना था लेकिन फिर 'पुष्पा 2: द रूल' से क्लैश के चक्कर में इसकी रिलीज को रोक दिया गया।
-वहीं 'छावा' के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर और टीजर की जमकर तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि इसका असर फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है। मेकर्स की मानें तो महाराष्ट्र में ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
'छावा' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
-लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'छावा' एक महान योद्धा और राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 'छावा' के लिए 7545 शोज की एडवांस बुकिंग में 2 लाख 14 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसमें सबसे अधिक प्री-बुकिंग महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में हुई है।
-फिल्म 'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये है। वहीं आज यानी 12 फरवरी 2025 (बुधवार) सुबह तक एडवांस बुकिंग से इसने पहले दिन के लिए 6.04 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। अगर ब्लॉक सीटों को मिला दें तो ये संख्या 7.57 करोड़ रुपये है।
-अभी बुधवार और गुरुवार को भी पूरे दिन एडवांस बुकिंग होनी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications