Chhava: विक्की कौशल की 'छावा' से हटेंगे विवादित सीन, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेरकर का राज ठाकरे को वादा!

Chhava Controversy: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन ये छावा अब विवादों में घिर गई है। ट्रेलर के आते ही राज्यसभा संभाजी राजे ने अपत्ति उठाई थी। दरअसल, फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को डांस करते दिखाया गया था। इस बात पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने मेकर्स को चेतावनी दी कि फिल्म में अगर एक भी आपत्तिजनक सीन होगा, तो हम इसे रिलीज नहीं होने देंगे। इन सबके बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने मनसे चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की है। इसमें उन्होंने विश्वास दिलाया है कि फिल्म से सभी विवादित सीन हटाएंगे। तभी फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Chhava Controversy

इस मुलाकात के बाद लक्ष्मण उतेकर ने मीडिया से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा, मैंने राज ठाकरे से मुलाकात की। मेरा मार्गदर्शन उन्होंने अच्छे तरीके से किया है। पिछले 4 साल से हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। छावा फिल्म को बनाने में हमने बहुत मेहनत की है। हमारा मकसद किसी के इमोशन को ठेस पहुंचाना नहीं है। अगर किसी सीन से भावना आहत होती है तो हम वो सीन हटा देंगे।

फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह और प्रदीप रावत अहम रोल में हैं। अक्षय खन्ना इसमें विलन यानी औरंगजेब के रोल में हैं। उन्हें इस किरदार में पहचान पाना भी मुश्किल था। औरंगजेब के रोल में वो काफी दमदार भी दिख रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने कंपोज किया है। लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसके पहले वो जरा हटके जरा बचके और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी फिल्में बना चुके हैं। छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+