Celebs Marriage In 2025: साल 2025 में इन कपल्स की शादी पर टिकी निगाहें, फैंस को है बेसब्री से इंतजार
Celebs Marriage In 2025: साल 2025 कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। साल 2024 में भी कई बॉलीवुड कपल्स ने शादी कर अपना घर बसा लिया। अब फैंस को इंतजार है कि साल 2025 में उनके फेवरेट कपल्स कब शादी के बंधन में बंधेगे। चलिए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन से कपल्स शादी कर सकते हैं।
1. तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक है। लस्ट स्टोरीज 2 के बाद दोनों ने अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया था। इसके बाद से कपल को अक्सर एकसाथ देखा जाता है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों शादी से पहले मुंबई में नए घर की तलाश में हैं। हालांकि दोनों ने अब तक शादी की पुष्टि नहीं की है।

2. आदर जैन-आलेखा आडवाणी
बॉलीवुड एक्टर आदर जैन ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी से सगाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, ये कपल साल 2025 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
3. तेजस्वी प्रकाश- राज कुंद्रा
तेजस्वी प्रकाश और राज कुंद्रा फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, और आए दिन वेकेशन पर साथ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि साल 2025 में दोनों शादी कर लें। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया।
4. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ से बॉलीवुड में नाम कमा चुकीं रश्मिका मंदाना और मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। कपल ने अब तक अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। लेकिन फैंस को सातल 2025 में इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
5. ऋतिक रोशन-सबा आजाद
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन तलाकशुदा हैं। उनकी सुजैन खान से साल 2012 में शादी टूट गई थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जाता है। अब फैंस को इंतजार है कि 2025 में ये दोनों शादी कर लें।
ये भी पढ़ें: New Year 2025: नए साल की शुरुआत होते ही जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में, जान लें नाम












Click it and Unblock the Notifications