कैसे हुआ था सुनील पाल का अपहरण? कॉमेडियन ने 'जहर के इंजेक्शन' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Sunil Pal: फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल बीते कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। कुछ समय पहले ही कॉमेडियन सुनील पाल किडनैप हो गए थे जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
सुनील पाल के अपहरण का मामला
सुनील पाल के अपहरण के मामले में कई तरह की बातें सामने आई हैं। इस बीच अब खुद सुनील पाल ने भी इस बारे में बात की है। सुनील पाल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उनके साथ क्या-क्या हुआ था।

सुनील पाल ने बताया कैसे हुआ था अपहरण
हाल ही में सुनील पाल ने अपने अपहरण के मामले पर बात करते हुए मीडिया को बताया था कि किस तरह से उनको किडनैप किया गया था। सुनील पाल ने कहा कि घर आकर वो इसकी शिकायत नहीं करने वाले थे क्योंकि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
क्या हुआ था सुनील पाल के साथ
-सुनील पाल ने कहा- जब मेरा अपहरण हुआ, तो मुझे खूब डराया गया था। इतना ही नहीं मुझे जहर के इंजेक्शन देने से लेकर, किसी से कुछ कहने पर जमीन में गाड़ने तक की धमकी दी गई थी। सुनील पाल ने बताया कि जब उन्हें किडनैप किया गया था, तो उनका फोन और उसका सारा डाटा किडनैपर्स के पास था।
-सुनील पाल ने आगे बताया- किडनैपर्स ने मुझे किसी बर्थडे पार्टी का झूठ बोलकर बुलाया था। मुझसे कहा गया था कि हरिद्वार के रेडिसन होटल में बर्थडे प्रोग्राम है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फीस की भी बात की थी और एडवांस में 35 हजार रुपए भेजे गए थे।
-सुनील पाल ने बताया कि वह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से पहुंचे थे और उसके बाद उन्हें हरिद्वार तक बाय रोड जाना था। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें एक गाड़ी ने रिसीव किया था लेकिन रास्ते में कई जगह पर उनकी गाड़ी बदली गई। उन्होंने बताया कि जब वो गाड़ी में बैठे थे, तो उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी।
मामले की जांच कर रही है पुलिस
-सुनील पाल ने कहा- कुछ लोगों को ये मामला फेक लगता है, लेकिन ये सच है और भगवान करे कि जिनको ये झूठ लगता है उनके साथ कभी ऐसा नहीं हो। उन्होंने बताया कि उनके इतने साल के करियर में उनके साथ कभी ऐसा फ्रॉड नहीं हुआ है।
-सुनील पाल ने आगे कहा- जब मेरे घरवालों से पुलिस को इसकी जानकारी मिलीतो उन्होंने डर के मारे मुझे छोड़ दिया और दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट का टिकट भी करा दिया। मैं पुलिस और यूपी सरकार का धन्यवाद करता हूं। पुलिस अपना काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications