Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Year 2025: नए साल की शुरुआत होते ही जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में, जान लें नाम

New Year 2025: साल 2025 सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। नए साल में बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर से लेकर एक्शन-थ्रिलर कहानी तक की फिल्में साल 2025 में लोगों को एंटरटेन करती नजर आएंगी।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद आपके एंटरटेनमेंट के लिए जनवरी 2025 में कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। ये सभी फिल्में आपके साल की शुरुआत को खुशनुमा बना सकती हैं।

New Year 2025

जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में

फतेह- 10 जनवरी 2025

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म फतेह आगामी 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सोनू सूद लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

गेम चेंजर- 10 जनवरी 2025

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर एस शंकर की पॉलिटिकल थ्रिलर तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' आगामी 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर राम चरण डबल रोल नजर आएंगे। इस फिल्म में एक आईएएस अधिकारी राम नंदन कहानी दिखाई गई है जो भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ता है और अपने पिता के अतीत के बारे में चौंकाने वाली सच्चाइयों को उजागर करता है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

इमरजेंसी- 17 जनवरी 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' आगामी 17 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने खुद ही इस पॉलीटिकल ड्रामा का निर्देशन किया है जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना के अलावा इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, विशाक नायर, महिमा चौधरी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

आजाद-17 जनवरी 2025

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनीं फिल्म 'आजाद' आगामी 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म ये अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो करते नजर आएंगे।

स्काई फोर्स- 24 जनवरी 2025

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एरियल एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्काई फोर्स' आगामी 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहारिया और सारा अली खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर हैं।

देवा- 31 जनवरी 2025

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' आगामी 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+