Brahmastra: करण जौहर ने शेयर किया वीडियो क्लिप, लोगों ने पूछा-क्या सच में वो शाहरुख खान हैं? क्या है सच?

नई दिल्ली, 02 सितंबर। साल की मोस्ट अवेटड 'फिल्म ब्रह्मास्त्र' 09 सितंबर को फिल्मी पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में मल्टीस्टार देखने को मिलेंगे, फिल्म के ट्रेलर और गाने ने लोगों को पहले ही काफी क्रेजी कर दिया है। लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के बारे में लंबे वक्त से कहा जा रहा है कि फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान का कैमियो रोल है लेकिन फिल्ममेकर करण जौहर ने इस बारे से अभी तक पर्दा नहीं उठाया है लेकिन कल शाम उन्होंने फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर करके जरूर इस सस्पेंस को और हवा दे दी है।

Recommended Video

    Brahmastra: Shah Rukh Khan बने 'वानर अस्त्र', फैंस हुए एक्साइटेड | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    लोगों ने पूछा-क्या वो शाहरुख खान हैं?

    लोगों ने पूछा-क्या वो शाहरुख खान हैं?

    हालांकि अधिकांश लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप में दिखने वाले व्यक्ति को शाहरुख ही मान लिया है। तो बहुत लोग अब भी करण जौहर से ये सवाल कर रहे हैं कि क्या वो शाहरुख खान हैं? आपको बता दें कि 'करण जौहर ने जो वीडियो क्लिप शेयर की है, उसमें एक व्यक्ति के पास कुछ सुपर नेचुरल ताकत है, जिसे कि वानरास्त्र की असीम शक्तियां कहा जा रहा है।'

    'असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा'

    'असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा'

    वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है कि 'वानरास्त्र की असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा। ब्रह्मास्त्र फिल्म नौ सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

    'वानरास्त्र' की शक्ति

    माना जा रहा है कि 'वानरास्त्र' की शक्ति वाला करेक्टर करण के करीबी मित्र शाहरुख ही प्ले कर रहे हैं, हालांकि वीडियो क्लिप में व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं है। तो वहीं 'वानरास्त्र की असीम शक्तियां' जिसके पास होंगी, वो करेक्टर प्रभु हनुमान जी से प्रेरित होगा।

    फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी है..

    फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी है..

    मालूम हो कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' Mythology और स्पेशल ग्राफिक्स के संगम वाली फिल्म है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी है, उन्होंने ही फिल्म की पटकथा भी लिखी है। जबकि फिल्म के निर्माता करण जौहर, अपूर्वा मेहता, नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, मारिज्के डेसौज़ा और अयान मुखर्जी हैं।

    'केसरिया तेरा इश्क' ने मचाई धूम

    फिल्म में संगीत प्रीतम का है तो वहीं फिल्म के गीत 'केसरिया तेरा इश्क' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिसे कि अर‍िजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। अब देखते हैं कि गाने की तरह फिल्म भी लोगों को आकर्षित करती है या नहीं और लंबे वक्त से ठंडे पड़े बॉक्स ऑफिस को एक सफल फिल्म मिलती है कि नहीं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+