Box Office Collection: 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 'मेरे हसबैंड की बीवी' का लागत निकालना हुआ मुश्किल
Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' भी चर्चा में है।
छावा को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। ऐसे में कमाई के मामले में फिल्म ने अपना ग्राफ मेनटेन किया हुआ है। लेकिन अगर बात मेरे हसबैंड की बीवी की करें तो रिलीज के 5वें दिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आइए जानते हैं मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई कर ली।

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म छावा ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 363.25 करोड़ की कमाई कर ली। जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते 219.25 करोड़ का कारोबार किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ये फिल्म अब 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अगर इसी रफ्तार से फिल्म आने वाले दिनों में कमाई करेगी तो ये साल 2025 की सबसे हिट फिल्मों में शामिल होगी।
ये भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi: मंडे टेस्ट में फेल हुई अर्जुन कपूर की फिल्म, कमाई देख कहेंगे- 'ये तो इत्तू से पैसे'
वहीं अगर बात अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की करें तो, 5वें दिन महज 0.5 करोड़ की ही कमाई कर पाई। जबकि पहला दिन 1.50 करोड़ रुपये, दूसरा दिन 1.70 करोड़ रुपये, तीसरा दिन 1.11 करोड़ रुपये और चौथे दिन 51 लाख रुपये का कारोबार किया था। इन आंकड़ों के मुताबिक फिल्म शुरुआती दिनों में ही अपनी लागत नहीं निकाल पा रही है।
इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से ये साबित हो रहा है कि विक्की कौशल की छावा ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म लंबे समय तक बड़े पर्दे पर टिकी रहेगी। हालांकि जिस तरह से अर्जुन कपूर की मेरे हसबैंड की बीवी की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है उसके कारण फिल्म का टिकना मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Chhaava BO Day 3: तीन दिन में छावा ने की बंपर कमाई, पहले वीकेंड में तोड़ा ये रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications