Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mere Husband Ki Biwi: मंडे टेस्ट में फेल हुई अर्जुन कपूर की फिल्म, कमाई देख कहेंगे- 'ये तो इत्तू से पैसे'

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 4: अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज चार दिन हो गए हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड भी पूरा कर लिया है। बात करें मंडे टेस्ट की तो फिल्म इसमें फेल होती नजर आई है। साथ ही अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने चार दिनों में डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है।

भले ही क्रिटिक ने फिल्म को खूब सराहा हो, लेकिन इसका असर कमाई में नहीं देखने को मिल रही है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हैं। इतना ही नहीं मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म को एक बढ़िया टाइमपास बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं फिल्म का चार दिनों का कलेक्शन।

Box Office Collection Day 4

ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले मंडे यानी शनिवार के दिन 0.51 करोड़ रुपए की कमाई की है। तीसरे दिन यानी रविवार के दिन 1.25 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 1.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 4.82 करोड़ रुपए हो गई है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म को रात के शो में खूब ज्यादा लोग देखने आए थे। इन शोज में 12.18% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले उनकी खेल खेल में रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। मुदस्सर अजीज अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ख़ैर, मेरे हसबैंड की बीवी एक कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म के एक हफ्ते पहले रिलीज हुई छावा का जलवा अभी भी बरकरार है। विक्की कौशल की फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ये विक्की के करियर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+