Border 2 BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का तांडव, 5 दिनों में की छप्पड़फाड़ कमाई
Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की वॉर-एक्शन फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने 5वें दिन भी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी है। खास बात ये है कि वीकडेज होने के बावजूद 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन कई बड़ी फिल्मों से कहीं आगे चल रहा है।
चार दिनों में 'बॉर्डर 2' ने रचा इतिहास
सबसे पहले नजर डालते हैं फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस सफर पर-
Day 1 (शुक्रवार): 30 करोड़
Day 2 (शनिवार): 36.5 करोड़

पहले दिन के मुकाबले 21.67 फीसदी ग्रोथ
Day 3 (रविवार): 54.5 करोड़
49.32 फीसदी की जबरदस्त छलांग
Day 4 (सोमवार- गणतंत्र दिवस): 59 करोड़
8.26 फीसदी की ग्रोथ
चार दिनों में 'बॉर्डर 2' ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फर्स्ट मंडे फिल्म बन गई।
Border 2 Box Office Collection Day 5: मंगलवार की कमाई
ट्रेड आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक गत 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) यानी रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने 8.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'बॉर्डर 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 185.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
5वें दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
मंगलवार को वर्किंग डे होने के चलते थिएटर्स में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी 11.21 फीसदी रही थी। हालांकि वीकडेज के हिसाब से ये आंकड़ा अब भी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने कही ऐसी बात
-ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है- 'बॉर्डर 2' को इस वक्त कोई रोक नहीं पा रहा है। फिल्म ने प्री-रिलीज सभी उम्मीदों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने पूरी तरह शांत कर दिया है।
-तरन आदर्श ने आगे लिखा है- फिल्म पूरी तरह ब्लॉकबस्टर ट्रेंड पर चल रही है। अब मंगलवार से गुरुवार तक की कमाई ये तय करेगी कि इसकी रफ्तार कितनी लंबी और कितनी मजबूत रहने वाली है।
मेकर्स का दावा- 4 दिनों में 193 करोड़ पार हुई फिल्म
'बॉर्डर 2' की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए हैं। पोस्ट में लिखा गया है- जब हिंदुस्तान को कोई कहानी पसंद आती है, तो ऐसा ही होता है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने 4 दिनों में 193.48 करोड़ की कमाई कर ली है और इसे 'हिंदुस्तान की जीत' बताया गया है।
नॉस्टैलजिया और देशभक्ति का जबरदस्त मेल
-फिल्म का हर सीन देशप्रेम,जज्बात और बलिदान की भावना से भरा हुआ है। सिनेमा हॉल में दर्शकों की तालियां और कई जगहों पर भावुक हो जाना इस बात का सबूत है कि 'बॉर्डर 2' लोगों के दिलों को सीधे छू रही है।
-बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से 'बॉर्डर 2' लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है, वह इसे साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर सकता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में कब शामिल होती है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications