Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीदेवी की रहस्यमयी मौत या फिर थी कोई और बात? दुबई होटल के 2201 रूम में क्या हुआ था उस रात?

Sridevi Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी की मौत को 6 साल हो चुके हैं लेकिन वो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। श्रीदेवी की रहस्यमयी मौत को लेकर आज भी कई तरह के खुलासे होते रहते हैं।

आज है श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी
आज यानी 13 अगस्त 2024 को दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी है। आपको बता दें कि 24 फरवरी 2018 में अचानक श्रीदेवी की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई के एक बड़े होटल के बाथरुम के बाथटब में उनका शव बरामद हुआ था।

Sridevi Birth Anniversary

एक्सिडेंटल ड्राउनिंग से हुई थी श्रीदेवी की मौत
वहीं पत्नी श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद से बोनी कपूर ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। हालांकि बाद में उन्होंने कुछ बड़े खुलासे किए थे। जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्राउनिंग बताया गया था।

होटल के रूम नंबर 2201 में क्या हुआ था?
श्रीदेवी की मौत दुबई के एक लग्जीरियस होटल के रूम नंबर 2201 में हुई थी। दुबई पुलिस की मानें तो एक्ट्रेस की मौत बाथटम में डूबने से हुई थी। लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था ये एक रहस्यमयी मौत थी। होटल के उस कमरे में मौत से 4 दिन पहले से ही कई तरह की अजीब घटनाएं घट रही थीं।

श्रीदेवी की मौत को लेकर उठाए गए थे कई सवाल
कई रिपोर्ट्स में ये सवाल खड़ किए गए थे कि एक 5 फीट 7 इंच महिला की मौत 5 फीट 1 इंच के टब में डूबने से कैसे हो सकती है। यही कारण है कि लोगों ने श्रीदेवी की मौत के बाद कई तरह के सवाल उठाए थे। ये पता लगाने की कोशिश की गई थी कि उनकी मौत से पहले उनके साथ क्या क्या हुआ था।

श्रीदेवी की रहस्यमयी मौत

-21 फरवरी 2018 को बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान के रिश्तेदार मोहित मारवाह की शादी दुबई में हुई थी। ये बेहद हाई प्रोफाइल शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए फिल्मी दुनिया से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक के कई नामी लोग दुबई पहुंचे थे।

-18 फरवरी 2018 को श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ शादी में शामिल होने के लिए दुबई पहुंच चुकी थी। जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग के चलते इस शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।

-20 फरवरी 2018 से शादी के फंक्शन शुरू हो जाते हैं। इसके बाद 21 फरवरी 2018 को बड़े ही धूमधाम से शादी संपन्न होती है। शादी के दिन श्रीदेवी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए कपल के साथ अपनी एक तसेवीर पोस्ट करती हैं जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं।

-बिजी शेड्यूल के चलते 21 फरवरी 2018 को जैसे ही शादी समारोह समाप्त होता है बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशो को साथ लेकर वापस मुंबई लौट जाते हैं। हालांकि श्रीदेवी वहीं दुबई में रुक जाती हैं।

-श्रीदेवी के इंडिया वापस ने आने के पीछे 2 बातें बताई जाती हैं। पहला दावा ये किया था कि श्रीदेवी अपनी बहन से मिलेन के लिए दुबई में रुक गई थी। वहीं दूसरा दावा किया गया था कि वह अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए कुछ शॉपिंग करना चाहती थीं और इसलिए दुबई में रुक गई थीं।

-श्रीदेवी बोनी कपूर से फोन पर बात करते हुए कहती हैं वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं और ऐसे में अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए बोनी कपूर 24 फरवरी 2018 को मुंबई से दुबई पहुंच जाते हैं। बोनी कपूर के बयान के अनुसार दुबई पहुंचने के बाद वह अपनी पत्नी को डिनर पर ले जाने वाले थे जिसके लिए वह तैयार होने के लिए वॉशरूम में गई थी और वहीं उनकी मौत हो गई थी।

-दूसरी तरफ जिस होटल में श्रीदेवी की मौत हुई थी उसके एक स्टाफ मेंबर ने कुछ और ही स्टेटमेंट दिया था। उस स्टाफ मेंबर के अनुसार श्रीदेवी की मौत के समय रूम में बोनी कपूर थे ही नहीं बल्कि होटल के कई और स्टाफ ने उनकी बॉडी देखी थी। इस से भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि दुबई पुलिस ने बोनी कपूर के बयान के अनुसार की मौत की जांच को आगे बढ़ाया था जबकि होटल के स्टाफ की बात को इग्नोर कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+