'यार सुनील, तेरा बेटा तो तुझसे भी 10 कदम...', 'तड़प' का ट्रेलर देखकर बोले अक्षय कुमार, मिला कुछ ऐसा जवाब

मुंबई, 29 अक्टूबर: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार किड एंट्री लेने के लिए तैयार है। एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं ट्रेलर के आने के साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी छा गया है। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी के बेटे का बॉलीवुड ने जोरदार वेलकम भी किया है। महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार कमल हासन से लेकर कई दिग्गज अभिनेताओं ने अहान के लिए ट्वीट किया है, लेकिन इस सब के बीच एक ऐसा ट्वीट भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसको अक्षय कुमार ने किया है।

 अक्षय ने किया मजेदार Tweet

अक्षय ने किया मजेदार Tweet

अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अब अहान शेट्टी अपने डैडी की फिल्मी विरासत संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सभी एक्टर्स की तरह अक्षय कुमार ने भी दोस्त सुनील के बेटे के लिए ट्वीट करते हुए फिल्म तड़प का ट्रेलर शेयर किया, लेकिन उन्होंने इसके साथ कुछ ऐसा लिखा कि जो काफी मजेदार था, जो अब वायरल हो गया है।

'तेरा बेटा तो तुझसे भी 10 कदम आगे है'

'तेरा बेटा तो तुझसे भी 10 कदम आगे है'

दरअसल, 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा 'यार सुनील शेट्टी, तेरा बेटा तो तुझसे भी 10 कदम आगे है। यह किस टाइप की हेराफेरी है भाई? तड़प का क्या ट्रेलर है! अहान को खूब प्यार और शुभकामनाएं। वहीं अक्षय के ट्वीट पर अन्ना ने लिखा 'अक्की, तुम पहले शख्स थे, जिन्होंने सालों पहले तस्वीर को देखकर बधाई दी थी और कुछ खूबसूरत बात कही थी। आप हमेशा जो प्यार दिखाते हैं उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!

अहान के लिए दिग्गज स्टार्स के रिएक्शन

अहान के लिए दिग्गज स्टार्स के रिएक्शन

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हिट फिल्में देने के साथ दोनों में काफी अच्छी बॉडिंग है। इसके अलावा सुनील के बेटे का अमिताभ बच्चन, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन, तेलुगु सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी, मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार मोहनलाल, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार और गायक गुरदास मान, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार प्रोसेनजित चटर्जी सहित परेश रावल, विवेक ओबेरॉय सहित सैकड़ों इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अहान का स्वागत किया है।

3 दिसंबर को रिलीज होगी 'तड़प'

3 दिसंबर को रिलीज होगी 'तड़प'

बता दें कि अहान की फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। ये फिल्म तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' का ऑफिशियल रिमेक है। ये फिल्म एक रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+