श्रद्धा या शरारत? कटरा माता वैष्णों देवी दर्शन को पहुंचे Orry ने कर दिया कांड, अब पुलिस लेगी एक्शन
Orry Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ओरी और उनके साथियों के खिलाफ कटरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक निजी होटल में शराब पार्टी की, जबकि कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
दरअसल, 15 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ओरी (Orry) अपने साथियों के साथ होटल में पार्टी करते नजर आए। वीडियो में शराब की बोतलें भी दिखीं, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। धार्मिक स्थल में इस तरह की गतिविधियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

ऐसे में अब कटरा पुलिस ने तीर्थ स्थल में शराब पीने के आरोप में ओरी (Orry) समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि कानून के मुताबिक कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है।
Orry Vaishno Devi: कटरा पुलिस की सख्ती, जल्द होगी कार्रवाई
एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों पर किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओरी के अलावा इस पार्टी में जम्मू के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट मालिक और एक महिला तहसीलदार भी शामिल थीं, जिन पर भी मामला दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि ओरी अक्सर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रेटी के साथ पिक्चर्स में नजर आता है। उनके कई यंग स्टार बॉलावुड एक्टर और एक्ट्रेस दोस्त हैं, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। ओरी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं।
Orry Vaishno Devi: कटरा में सख्त नियमों की अनदेखी
कटरा एक धार्मिक नगरी है, जहां शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने से सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications