ऋषभ पंत के बाद अब उर्वशी रौतेला का इस शख्स पर आया दिल, सोशल मीडिया पर दिया शादी का हिंट
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जिन्हें ब्यूटी क्वीन भी कहा जाता है। इन दिनों अपनी नई फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनके कई सीन्स हटाए गए हैं। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खबर आई कि उर्वशी रौतेला जल्द ही शादी करने वाली हैं।
उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों और विवादों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनकी जोड़ी फिल्म 'डाकू महाराज' में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ दिखाई दी। इसके अलावा, उन्होंने सैफ अली खान के खिलाफ एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भी वे चर्चा में आईं। इसके बाद उनकी फिल्म के OTT पोस्टर से हटाए जाने की खबर भी आई।

अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी सोशल मीडिया पर ओरी के साथ की गई बातचीत को लेकर। हाल ही में ओरी ने आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी से तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें उन्होंने लाल कुर्ता, मैचिंग नेहरू जैकेट, सफेद पैंट और लाल वेलवेट जूती पहनी थी। लेकिन जो बात सबसे ज्यादा ध्यान खींची, वह थी उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन। उर्वशी रौतेला ने कमेंट किया, "तुम्हारी शादी का इंतजार नहीं कर सकती," और ओरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "हमारी।"
अब इस पोस्ट के बार फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या उर्वशी रौतेला और ओरी शादी करने वाले हैं। हालांकि कुछ फैंस ने इसके मजे लिए और उर्वशी को जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, अब ऋषभ पंत का क्या होगा। एक ने लिखा, 'ओरी से शादी करके घर बसाने वाली पहली महिला उर्वशी।'
इसके अलावा, उर्वशी रौतेला ने दुबई में इंडिया बनाम पाकिस्तान चैंपियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान भी हिस्सा लिया था। वहां उन्हें मैच के दौरान एक सरप्राइज बर्थडे केक भी मिला। इस दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह केक के साथ पोज दे रही थीं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बर्थडे सरप्राइज के लिए धन्यवाद।" उर्वशी रौतेला 25 फरवरी 2025 को 31 साल की हो जाएंगी। मैच के दौरान उर्वशी रौतेला ने एक हॉट पिंक हॉल्टर-नेक गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications