Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sara Tendulkar के साथ इस शख्स को देख फूटा फैंस का गुस्सा, जमकर वायरल हो रही तस्वीर

Sara Tendulkar Latest Photos: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करने के बावजूद भी वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करने के बावजूद अपनी अद्वितीय लोकप्रियता के लिए जानी जाती हैं।

फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं सारा (Fans Comment On Sara Tendulkar Pic)

सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर सारा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस प्लेटफॉर्म पर सारा के फॉलोअर्स 7.7 मिलियन से भी ज्यादा है। यह आंकड़ा बॉलीवुड स्टार किड्स के फॉलोअर्स से भी कहीं अधिक है। यही वजह है कि सारा की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है। सारा की खूबसूरती के अलावा उनकी स्टाइल, मस्ती और एंटरटेनिंग पर्सनालिटी को लाखों लोग पसंद करते हैं।

Sara Tendulkar

सारा ने खुद के दम पर बनाई पहचान

हालांकि उन्होंने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनका नाम हमेशा मीडिया में बना रहता है। सारा ने अपनी पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी है। सारा तेंदुलकर की लोकप्रियता उनके क्रिकेट लीजेंड पिता की बेटी होने से कहीं ज्यादा कुछ और भी है। वह अपनी खुद की पहचान बना रही हैं और बहुत से लोग उन्हें एक फैशन आइकॉन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में देखते हैं।

इस शख्स के साथ वायरल हुई तस्वीर

सारा तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह मशहूर पर्सनैलिटी ओरी के साथ नजर आ रही हैं। ओरी की तस्वीर बॉलीवुड सितारों के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ओरी के साथ सारा की तस्वीर देख फैंस बेहद गुस्से में नजर आये। उन्होंने सोशल मीडिया पर सारा की इस तस्वीर पर गुस्सा जाहिर किया। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि गिल, वी लाइक- हाथ लगाया मेरी बंदी को। वहीं एक अन्य फैन ने मजे लेते हुए लिखा कि मैं बोलता हूं गिल को।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+