Bollywood News: बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को किस बात का सता रहा डर, सीएम योगी से क्यों लगाई गुहार?
Bollywood Actress Sapna Latest News Hindi Uttar Pradesh: मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'गुंडा ' में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री सपना उर्फ सप्पू को इन दिनों परेशान है। परेशानी की वजह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला जगदीप सिंह है। जगदीप से परेशान होकर अभिनेत्री ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने मुंबई सरकार और सीएम योगी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला -
दरअसल, अभिनेत्री सपना ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला जगदीप सिंह AI तकनीकी का इस्तेमाल कर मेरी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।

UP News: अखिलेश यादव ने संगम पानी को लेकर किया कमेंट, कहा- इसे सभी बीजेपी नेताओं...
उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को दबंग बताता है। वह कुछ नेताओं का सोशल मीडिया भी देखता है। इतना ही नहीं वह कई बार लाइव आकर वह गलत टिप्पणी भी करता है।
वह बताती हैं कि काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। उनकी कमाई का मुख्य श्रोत सोशल मीडिया है। इसी से अपने 9 साल की बच्ची की परवरिश कर रही हूं। मैं सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हूं।
बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक अपने बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना सप्पू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री 200 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications