UP News: अखिलेश यादव ने संगम पानी को लेकर किया कमेंट, कहा- इसे सभी बीजेपी नेताओं...
Akhilesh Yadav Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सत्र 2025 - 26 का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। आइए जानते है बजट को लेकर क्या है सपा सुप्रीमो की प्रतिक्रिया -
बजट नहीं बड़ा ढोल है
अखिलेश यादव ने बजट पर तंज कसते हुए कहा कि यह बड़ा बजट नहीं बल्कि बड़ा ढोल है। इस बजट में कुछ नहीं है। इसका झोला खाली है।

UP Budget 2025 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में प्रस्तुत कर रहे बजट, मिल रहीं ये सौगातें
बीजेपी नेताओं को संगम का पानी भिजवाना चाहिए
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के संगम का पानी शुद्ध बताए जाने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर संगम का पानी इतना ही शुद्ध है तो इसे बीजेपी नेताओं के घर भिजवा देना चाहिए। इसी से उन्हें नहाना चाहिए ,खाना बनाए और इसे ही पीना चाहिए।
बार बार किया उर्दू का प्रयोग
अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी जिस उर्दू का विरोध कर रहे हैं उसी का बार बार प्रयोग भी किया। यह पहली सरकार है जिसने उर्दू का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications