'समझ भी है कि पहना क्या है...', अनन्या पांडे की ड्रेस पर भड़के यूजर्स, कर डाले ऐसे कमेंट
अनन्या पांडे की फोटो और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए, यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मुंबई, 19 मार्च: फिल्म 'गहराईयां' के बाद से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता ने बॉलीवुड सितारों की एक पार्टी रखी थी, जिसमें अनन्या पांड ऐसी पारदर्शी ड्रेस पहनकर पहुंचीं कि सभी की निगाहें उनके ऊपर आकर ठहर गईं। हालांकि अपनी इस फैंसी ड्रेस को लेकर अब अनन्या पांडे को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो अनन्या पांडे को यह तक कह दिया कि क्या आप मलाइका अरोड़ा को कॉपी कर रही हैं?

'अचानक से पूरे बॉलीवुड ने ऐसी ड्रेस पहनना...'
अनन्या पांडे की इस ड्रेस में फोटो और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए, यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आपको जरा भी समझ है कि आपने क्या पहना है...?'। वहीं, एक और यूजर ने उनके वीडियो को देखकर लिखा, 'अचानक से पूरे बॉलीवुड ने ऐसी ड्रेस पहनना क्यों शुरू कर दिया, जिसमें पीछे से सब नजर आता है...'।

'मलाइका अरोड़ा बनना चाहती हो क्या'
इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने अनन्या पांडे की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, 'क्या आप मलाइका अरोड़ा बनना चाहती हैं...।' आपको बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की भी ऐसी ही ड्रेस पहने हुए तस्वीरें सामने आईं थी, जिसपर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में मलाइका अरोड़ा ने उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया।

'खो गए हम कहां' की शूटिंग में बिजी हैं अनन्या
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव हैं। 'खो गए हम कहां' फिल्म की कहानी जोया अख्तर, अर्जुन वरेन सिंह और रीमा कागती ने लिखी है। माना जा रहा है कि अनन्या पांडे की ये फिल्म 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा विजय देवरकोंडा के साथ अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर भी अनन्या पांडे तैयारियों में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें- सजावटी सामान समझ कपल ने खरीदी अर्धनग्न मूर्ति, 20 साल बाद जो हुआ उसने कर दिया हैरान











Click it and Unblock the Notifications