बॉलीवुड की इस हसीना पर मरते थे एक्टर सुनील शेट्टी, लाख चाहने के बाद भी नहीं हो पाई थी शादी
मुंबई, 14 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भले ही अब फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आज भी उनका सिक्का चलता है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सुनील शेट्टी अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए फोटो और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। एक्टर सुनील शेट्टी 90 के दशक में सुपरस्टार थे, उस जमाने में कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा लेकिन एक खुद सुनील शेट्टी किस एक्ट्रेस पर अपनी जान छिड़कते थे, ये बहुत कम लोगों को ही पता है।

जल्दी हो गई थी सुनील शेट्टी की शादी
बॉलीवुड में करीब 110 फिल्में कर चुके सुनील शेट्टी ने साल 1991 में मना शेट्टी से शादी की। सुनील और मना के दो बच्चे हैं अथिया शेट्टी और आहान शेट्टी। सुनील शेट्टी की पर्सनालिटी पर लाखों लड़कियां मरती थीं लेकिन शादी के बाद भी उनका दिल सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़कता था। अपने प्यार से शादी करने के लिए सुनील ने काफी कोशिशें की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वो एक्ट्रेस कौन थी? तो आइए बताते हैं।

शादी के बाद हुआ था प्यार
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दिलचस्प बात ये है कि सुनील को अपनी शादी के बाद सोनाली से प्यार हुआ था। दोनों ने एक साथ 'टक्कर', 'सपूत', 'कहर' और 'भाई' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। फैंस ने भी बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। कई फिल्में साथ करने की वजह से सुनील और सोनाली ने काफी समय एक साथ बिताया।

कभी नहीं कर पाए प्यार का इजहार
कहा जाता है कि इसी दौरान ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। फिल्म 'भाई' की शूटिंग के दौरान सुनील और सोनाली काफी करीब आ गए थे, वह ज्यादातर समय साथ ही बिताया करते। इस बीच सोनाली के मन में भी सुनील को लेकर प्यार परवान पर चढ़ने लगा, लेकिन दोनों कभी एक-दूसरे से प्यार का इजहार नहीं कर पाए। सुनील की पहले ही शादी हो चुकी थी और वह अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे।

बॉलीवुड में ऐसी कई और कहानियां
इसके बाद दोनों को बहुत कम बार ही साथ देखा गया, हालांकि सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे कभी रिलेशनशिप में थे इसकी पुष्टि 'वनइंडिया हिंदी' नहीं करता। बॉलीवुड में ऐसी कई कहानियां सुनने को मिल जाएंगी जहां स्टार्स शूटिंग के दौरान करीब आए लेकिन वह अपने रिश्ते को आगे तक नहीं ले जा सके। फिलहाल सुनील शेट्टी अपने बेटे आहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वहीं उनकी बेटी आथिया, इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

अगले महीने रिलीज होगी 'तड़प'
बता दें कि सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान की फिल्म 'तड़प' 3 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। ये फिल्म तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' का ऑफिशियल रिमेक है। ये फिल्म एक रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है।
यह भी पढ़ें: 'यार सुनील, तेरा बेटा तो तुझसे भी 10 कदम...', 'तड़प' का ट्रेलर देखकर बोले अक्षय कुमार, मिला कुछ ऐसा जवाब












Click it and Unblock the Notifications