'घर में घुसकर मारेंगे-कार को बम से उड़ा देंगे', Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। ताजा मामला मुंबई के वर्ली इलाके से सामने आया है, जहां परिवहन विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा मैसेज भेजा।

इस मैसेज में सलमान खान को ना सिर्फ घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई, बल्कि उनकी कार को बम से उड़ाने की भी चेतावनी भी दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम भी इसमें एक्टिव हो चुकी है।

Salman Khan

मुंबई पुलिस के मुताबिक सलमान खान को जान से मारने का धमकी भरा मैसेज वॉट्सऐप के ज़रिए वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक नंबर पर भेजा गया है। इस मैसेज में सलमान खान को उनके घर पर ही जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

सलमान खान की ओर से अब तक कोई बयान नहीं

इस पूरे मामले को लेकर अब तक सलमान खान या उनकी फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इस खबर ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने 'भाईजान' की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद दिखाई दे रहे हैं।

घर पर फायरिंग, कई दफा मिल चुकी धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे अपराधियों की ओर से एक्टर को कई बार धमकाया जा चुका है। इसके अलावा सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग तक की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इसके बावजूद सलमान खान ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से कभी समझौता नहीं किया।

वर्कफ्रंट पर 'सिकंदर' ने नहीं मचाया धमाल

हाल ही में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया। फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना थीं। भारी प्रमोशन के बावजूद फिल्म कमजोर कहानी के चलते बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फैंस को भी ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी।

फिलहाल, सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+