ये हैं सलमान खान की Lady Luck, क्या भाईजान की लाइफ में करेंगी वापसी? लोगों ने की ऐसी डिमांड

Salman Khan Lady Luck: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 31 मार्च 2025 यानी ईद के मौके पर भाईजान की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सलमान खान की 'सिकंदर' का बुरा हाल
सलमान खान के फैंस फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जादू नहीं चला पाई है। मेकर्स से लेकर आम लोगों तक को उम्मीद थी कि ईद के मौके पर रिलीज हुई भाईजान की ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो पाया है।

Salman Khan Lady Luck

'सिकंदर' ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेरा

रिलीज होते ही 'सिकंदर' ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। चार दिन में ये मूवी 100 करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई लगातार नीचे की तरफ गिर रही है।

सलमान खान की लेडी लक की हो रही बात

-अब सलमान खान के इस मुश्किल समय में उनके फैंस एक्टर के लेडी लक को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की ये लेडी लक उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय या कैटरीना कैफ नहीं बल्कि भाईजान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी हैं। लोग चाहते हैं कि रेशमा शेट्टी एक्टर सलमान खान की लाइफ में वापस लौट आएं और एक्टर का सारा काम संभाल लें।

-जानकारी के अनुसार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज मूवी 'सिकंदर' फ्लॉप होने के कगार पर खड़ी है। मूवी को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। दर्शकों की मानें तो सलमान खान की फिल्म की कहानी अब पहले की तरह दमदार नहीं रह गई है। साथ ही उनकी एक्टिंग का दम भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में उन्हें अच्छी फिल्मों का चयन करना चाहिए।

-फ्री प्रेस जर्नल की खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर अब फैंस ये डिमांड कर रहे हैं कि उनकी एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी उनकी लाइफ में वापस आ जाएं। दरअसल भाईजान के फैंस का मानना है जब रेशमा शेट्टी एक्टर का काम मैनेज करती थीं, तो उस समय सुपरस्टार का करियर पीक पर था। उनकी फिल्में सुपरहिट साबित हो रही थीं। वह अच्छी फिल्में कर रहे थे, मूवीज की कहानी शानदार थी और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी हो रही थी।

कौन हैं रेशमा शेट्टी जिसकी हो रही है चर्चा?

-आपको बता दें कि रेशमा शेट्टी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स मैनेजर हैं। वह साल 2017 तक सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक मैनेज करती थीं। वह न सिर्फ भाईजान का काम संभालती थीं बल्कि उनकी पर्सनल ग्रूमिंग भी करती थीं।

-लोगों की मानें तो जब तक रेशमा शेट्टी ने सलमान खान की मैनेजर का पदभार संभाला था, तब तक सलमान खान की फिल्में भी सुपरहिट साबित होती थीं। सलमान खान कई बेहतरीन भूमिकाओं में नजर आए थे।

-वहीं साल 2017 के बाद से ही भाईजान की मूवीज की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं लोगों का मानना है कि रेशमा शेट्टी के मैनेजमेंट में सलमान खान की मूवीज ब्लॉकबस्टर होती थीं लेकिन पिछले कुछ सालों से ऐसा नहीं हो पा रहा है।

-लोगों की मानें तो एक बड़े स्टार की लाइफ में उनके मैनेजर की भूमिका सबसे अहम होती है। मैनेजर का ही मार्गदर्शन एक एक्टर को बड़ा स्टार बना सकता है। मैनेजर एक्टर का ऑफिशियल काम देखने के साथ साथ उनकी पर्सनल ग्रोथ के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।

सलमान खान और रेशमा शेट्टी की फोटो हो रही है वायरल

फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनकी एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। सलमान खान के फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं कि रेशमा को फिर से मैनेजर की पोस्ट पर रखने की गुजारिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+