Sikandar Box Office: बुरी तरह पिटी सलमान खान की 'सिकंदर', 9वें दिन की कमाई आपको रूला देगी

Sikandar Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सलमान खान की ये फिल्म गत 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।

सलमान खान के स्टारडम का नहीं चला जादू
मेकर्स से लेकर आम लोगों तक को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी कोई जादू नहीं चला पाई है। हाल ऐसा है कि फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार भी सलमान खान के स्टारडम का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ है।

Sikandar Box Office

'सिकंदर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले खराब रिव्यू

आपको बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी खराब रिव्यू मिले हैं। इसी के साथ ये फिल्म शुरू से ही कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे के बाद से किसी भी दिन अच्छी कमाई नहीं की है।

'सिकंदर' ने लोगो की उम्मीदों पर फेरा पानी

सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग उनकी फिल्मों के दीवाने हैं और ऐसे में उनकी मूवीज की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जाता है। 'सिकंदर' को लेकर भी सुपरस्टार के फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन ये फिल्म अपना कोई जलवा नहीं दिखा पा रही है।

'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'सिकंदर' ने गत 6 अप्रैल 2025 (रविवार) को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी, लेकिन उसके बाद गत 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) को इसकी कमाई फिर से चौपट हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

9वें दिन 'सिकंदर' ने की इतनी कमाई

इसके बाद फिल्म ने छठे दिन 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं 7वें दिन सिकंदर ने 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। 8वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वहीं अब फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की भारत में 9 दिनों की कुल कमाई अब 105 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है।

फिल्म 'सिकंदर' का कुल बजट

-आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने के बाद ये साफ हो चुका है कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' फ्लॉप साबित हो रही है। इसके हर दिन की कमाई घटती जा रही है। रिलीज के 9वें दिन तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

-फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ रुपये है और मूवी ने अभी तक सिर्फ 105 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। ऐसे में इसके लिए अब अपना बजट निकालना भी नामुमकिन सा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+