धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बीच कैसा है रिश्ता? बॉबी देओल ने बताया सच, कहा-'मेरे पिता ने कभी अपने...'
Bobby Deol: बॉबी देओल ने कई बार अपने पिता, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पिता और मां, प्रकाश कौर ने उनकी परवरिश जिस तरह से की, उसी की वजह से वह आज इस मुकाम पर हैं।
बॉबी ने यह भी बताया कि भले ही उनके पिता को जीवन में कई मुश्किलों और संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह से जी है। जब उनसे पूछा गया कि पिता-बेटे में किसने अपनी जिंदगी सबसे ज्यादा खुलकर जी है, तो बॉबी ने जवाब दिया, "मुझे लगता है मेरे पापा। उन्होंने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी है। फ्रैंक सिनात्रा का गाना 'आई डिड इट माय वे' उन पर पूरी तरह फिट बैठता है। यह गाना जैसे उनके लिए ही बना है।"

89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र आज भी फैंस के फेवरेट एक्टर हैं। उनके फैंस आज भी उनके घर के बाहर पोस्टर लेकर खड़े रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, "मेरे पापा शुरू से ही वैसे रहे हैं। जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब से उन्होंने कभी लोगों से किसी स्टार की तरह नहीं, बल्कि एक आम इंसान की तरह मुलाकात की। उन्होंने लोगों से दिल से जुड़ाव रखा। उन्होंने बहुत से लोगों की मदद की है, और वह भी पूरी ईमानदारी से। शायद यही वजह है कि आज भी लोग देओल परिवार को इतना प्यार करते हैं। यह सब मेरे पापा की वजह से है।"
ये भी पढ़ें: Dharmendra की आंखों को क्या हो गया? एक्टर की हालत देख फैंस परेशान, बोले-'बहुत जान रखता हूँ'
बॉबी ने आगे कहा, "मैंने अपने पापा को हमेशा ऐसे लोगों से घिरा हुआ देखा, जिन्होंने उनके चारों ओर एक तरह का बुलबुला बना दिया, जैसे कि वह कोई खास इंसान हों। लेकिन मैंने अपने पापा से यही सीखा कि उन्होंने कभी इस चकाचौंध को अपने सिर पर नहीं चढ़ने दिया। वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे और सच्चे इंसान बने रहे।"
बॉबी ने यह भी बताया कि उन्हें जो संस्कार मिले उसका श्रेय सिर्फ पिता को नहीं, बल्कि उनकी मां, दादी और बाद में उनकी पत्नी तान्या को भी जाता है। एक्टर ने कहा, "सिर्फ मेरे पापा ही नहीं, मेरी मां, मेरी दादी और शादी के बाद मेरी पत्नी तान्या ने भी हमेशा मेरा साथ दिया। उन्होंने हर अच्छे-बुरे समय में मेरा हौसला बढ़ाया, ठीक वैसे ही जैसे मेरी मां ने मेरे पापा का साथ दिया। मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी पत्नी तान्या है। उन्होंने मुझ पर हमेशा विश्वास रखा और मुझे बताया कि मैं खास हूं।"
बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉबी देओल आखिरी बार तेलुगु एक्शन ड्रामा 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। आने वाले समय में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे, जिनमें वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा', तमिल पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 'जन नायक' और प्रियदर्शन के साथ एक कॉमेडी थ्रिलर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: सरेआम फूट-फूटकर रोने लगे सनी देओल और बॉबी देओल, Bobby ने कहा- भैया ने मारा था जोर का थप्पड़ और फिर......












Click it and Unblock the Notifications