सरेआम फूट-फूटकर रोने लगे सनी देओल और बॉबी देओल, Bobby ने कहा- भैया ने मारा था जोर का थप्पड़ और फिर......
The Great Indian Kapil Show: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेड इंडियन कपिल शो' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआहै। ये शो अब टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। इसके हर एपिसोड में कोई न कोई नया मेबमान नजर आ रहा है।
कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे सनी और बॉबी देओल
अब शो के आने वाले एपिसोड में देओल ब्रदर्स नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने शो का अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया है जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल शो में धूम मचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल अपने परिवार में हुए बदलाव को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे करते हैं।

बात करते हुए रोने लगेंगे बॉबी देओल
इसके बाद बॉबी देओल अचानक ही इमोशनल हो जाते हैं। हालांकि इन्हीं सब के बीच बॉबी देओल बताते हैं कि उनके भाई ने उन्हें एक बार जोरदार थप्पड़ मारा था। इस बात को खुद बॉबी ने अपने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान भी बताया था। उस समय भी दोनों भाई एक साथ एक इवेंट में पहुंचे हुए थे।
बॉबी देओल ने कहा- सनी देओल ने मुझे जोर का थप्पड़ मारा था
वहीं कपिल शर्मा ने अपने शो में सनी देओल से पूछा कि आप फिल्मों में काफी एक्शन करते दिखते हैं, क्या कभी आप ने अपने छोटे भाई बॉबी की पिटाई की है। इस सवाल को सुनकर सनी देओल हंसने लगे और कहा- ये मेरा छोटा भाई है। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि मैंने इसको पीटा हो। इसी बीच बॉबी देओल बड़े भाई को रोकते हुए अपने स्कूल के दिनों को याद करते हैं और कहते हैं -एक बार भैया ने मुझे जोर का थप्पड़ मारा था, जब मैं स्कूल में था।
'मेरी ट्यूशन टीचर ने भैया से शिकायत कर दी थी'
बॉबी देओल कहते हैं- मेरी ट्यूशन टीचर ने भैया से शिकायत कर दी कि मैं सही से पढ़ाई नहीं करता हूं, जिसके बाद इन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि सही से पढ़ाई क्यों नहीं करते हो और मैंने इनके सवाल का सही से जवाब नहीं दिया जिसके बाद इन्होंने मुझे खींच के थप्पड़ मारा था। वहीं प्रोमो वीडियो में सनी देओल कहते हैं- 1960 के दशक से हम लोग लाइमलाइट में हैं, लेकिन कई साल होंगे, ऐसे ही कोशिश कर रहे थे, किसी तरह कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि कुछ चीज हो नहीं रही थी।
फूट-फूटकर रोने लगेंगे सनी देओल
सनी देओल साल 2023 के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए थे। आपको बता दें कि इस साल देओल के परिवार को बड़ी सफलता मिली है। पापा धर्मेंद्र ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दमदार एक्टिंग की है। वहीं सनी देओल के बड़े बेटे करण की शादी भी इसी साल हुई है। इसके अलावा 'गदर 2' और 'एनिमल' की सफलता ने भी सनी और बॉबी देओल के करियर को बढ़ावा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications