Dharmendra की आंखों को क्या हो गया? एक्टर की हालत देख फैंस परेशान, बोले-'बहुत जान रखता हूँ'
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस परेशान हो गए। दरअसल, मंगलवार को उन्हें एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी।
धर्मेंद्र की आंख पर पट्टी देख फैंस घबरा गए। 89 साल के एक्टर को इस तरह देख पैपराजी ने उनका हाल पूछा। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, "अभी भी बहुत दम है, बहुत जान रखता हूँ... मेरी आंख का ऑपरेशन हुआ है। तो मैं चलता हूँ, हाँ?"

ये भी पढ़ें: Dharmendra: क्या सच में धर्मेंद्र की है तबीयत खराब? एक्टर ने खुद बताया क्यों गए अमेरिका, शेयर किया वीडियो
इसके बाद धर्मेंद्र ने अपने फैंस के लिए कहा, "लव यू ऑडियंस, लव यू मेरे दोस्त, मेरे फैंस। मैं मजबूत हूँ।" वीडियो में उनकी दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की वीडियो वायरल हुई तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
फैंस ने धर्मेंद्र की वीडियो पर कई कमेंट किए। एक ने लिखा, "धर्म जी, आपको क्या हुआ? प्लीज अपना ख्याल रखिए।" दूसरे फैन ने लिखा, "भगवान आपको आशीर्वाद दें, जल्दी ठीक हो जाइए।" एक ने लिखा, 'भगवान करे आपको मेरी भी उम्र लग जाए। आप प्लीज ठीक रहिए।'
धर्मेंद्र की फिल्में
धर्मेंद्र आखिरी बार 2023 में करण जौहर की फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आज़मी, टोटा रॉय चौधरी, चुर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षितिज जोग भी थे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
धर्मेंद्र ने पिछले साल दिसंबर में अपना 89वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल उनके साथ थे। उनके फैंस और पपराजी भी मौजूद थे। इस साल दिसंबर में वह 90 साल के हो जाएंगे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी फोटो फैंस के साथ साझा करते हैं।
ये भी पढ़ें: Dharmendra की बढ़ी मुसीबत, एक्टर को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन, लगा धोखाधड़ी का आरोप












Click it and Unblock the Notifications