जब शराब की लत में डूबे रहते थे बॉबी देओल, करियर पर भी लगा ब्रेक, एक्टर बोले-'बच्चों की खातिर मैंने...'
Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। लेकिन साल 2023 उनके लिए काफी शानदार रहा। फिल्म एनिमल में नेगेटिव रोल निभाकर बॉबी ने फिल्मों में जबरदस्त वापसी की है।
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने जीवन के उस दौर को याद किया जब एक्टर को शराब की लत लग गई थी। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि उस वक्त वह बहुत शराब पीते थे लेकिन इसकी वजह से काफी कुछ सीखा।

बॉबी देओल ने कहा, 'कोई केवल बैठकर इस बात पर पछतावा नहीं कर सकता कि उसने क्या-क्या गलत किया है। वरना वो इससे कुछ सीखेगा नहीं। ये इस तरह है कि आपको इन सब चीजों से गुजरना पड़ता है और इनसे सीखना पड़ता है। इस चीज के लिए कोई आपका हाथ नही पकड़ सकता।'
बॉबी देओल ने आगे कहा, 'हर कोई जानता है कि इससे कैसे बाहर निकलना है. बस उन्हें खुद पर विश्वास करना पड़ता है। ये ऐसा है कि आप डूब रहे हो और लोग उन्हें डूबने दें, मुझे लगता है कि हर कोई इससे बाहर आ सकता है। लेकिन जब मुझे ये ऐहसास हुआ कि मैं पिता हूं और इसका असर बच्चों पर होगा। बस इसके बाद से मैं खुद पर कड़ी मेहनत करने लगा।' एक्टर ने माना कि इन सबसे बाहर निकालने के लिए उनके परिवार का सबसे बड़ा योगदान है।
बॉबी देओल ने बताया कि फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से उन्होंने वापसी की थी हालांकि ये फिल्म असफल रही। इसकी असफलता के बावजूद एक्टर ने कई बड़े प्रजोक्ट्स पर काम किया लेकिन कभी हार नहीं मानी। बता दें कि, बॉबी देओल को आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। भले ही इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल रहा लेकिन फैंस ने जमकर तारीफ की थी।
ये भी पढ़ें: सरेआम फूट-फूटकर रोने लगे सनी देओल और बॉबी देओल, Bobby ने कहा- भैया ने मारा था जोर का थप्पड़ और फिर......












Click it and Unblock the Notifications