करीना और अमृता अरोड़ा के कोविड पॉजिटिव होने के बाद BMC ने सील की 4 बिल्डिंग, लगेगा टेस्टिंग कैंप

मुंबई, दिसंबर 14। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी एक्शन में नजर आ रही है। मंगलवार को बीएमसी ने बांद्रा और खार इलाके में चार बिल्डिंग को सील कर दिया। आपको बता दें कि सोमवार को बीएमसी ने करीना और अमृता की बिल्डिंग को पहले ही सील कर दिया था। आज बीएमसी अधिकारियों ने बांद्रा और खार में चार इमारतों को सील कर वहां पर कोरोना टेस्टिंग की गई, ताकि आम लोगों में संक्रमण ना फैल सके।

इन बिल्डिंगों को किया गया सील

इन बिल्डिंगों को किया गया सील

आपको बता दें कि बीएमसी के अधिकारियों ने करीना कपूर की सतगुरु शरण बिल्डिंग, करण जौहर की रेजीडेंसी बिल्डिंग, अमृता अरोड़ा की सरकार हेरिटेज और सीमा खान के किरण अपार्टमेंट को सील कर दिया है। अधिकारियों ने इन अपार्टमेंट के अंदर कोरोना टेस्टिंग कैंप आयोजित करने का फैसला किया है ताकि आम लोगों तक संक्रमण को पहुंचने से रोका जा सके।

करीना और अमृता के संपर्क में आए सभी लोग होम क्वारंटाइ में

करीना और अमृता के संपर्क में आए सभी लोग होम क्वारंटाइ में

आपको बता दें कि करीना और अमृता अरोड़ा रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। शनिवार को उनमें लक्षण देखे गए थे। दोनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी अधिकारियों ने उनके संपर्क में आए 30 लोगों का पता लगाया। इसके बाद सभी को होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया।

पिछले हफ्ते करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं दोनों एक्ट्रेस

पिछले हफ्ते करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं दोनों एक्ट्रेस

आपको बता दें कि करीना और अमृता पिछले बुधवार को करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में करीना और अमृता के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस पार्टी में सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी शामिल हुई थीं। सीमा ने भी कोरोना का टेस्ट कराया था। इस पार्टी में करीब 10 लोग थे। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि और भी मेहमान हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि करण जौहर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

ये भी पढ़ें: हनीमून से लौटे विक्की-कैटरीना, पहली बार सामने आया दुल्हन के रूप में एक्ट्रेस का साफ Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+