हनीमून से लौटे विक्की-कैटरीना, पहली बार सामने आया दुल्हन के रूप में एक्ट्रेस का साफ Video
मुंबई, 14 दिसंबर। बॉलीवुड जगत की न्यूली मैरिड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार लोगों के बीच पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो गया है, कैटरीना कैफ गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर के साथ विक्की की पत्नी के रूप में बेहद प्यारी लग रही हैं। बता दें कि यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जहां, विक्की-कैटरीना की पहली झलक देखने को मिली।

कैमरे में कैद हुए विक्की-कैटरीना
राजस्थान में सवाई माधोपुर में 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधा ये जोड़ा 14 दिसंबर को अपना हनीमून मनाकर लौटा है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को कैमरे में कैद किया गया। बॉलीवुड कपल ने गेट के बाहर खड़े अपने फैंस की शुभकामनाएं लीं और उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। बता दें कि विक्की-कैटरीना ने सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की जिसकी तस्वीरें खुद उन्होंने अपने फैंस के साथ साधा की थीं।
Recommended Video

हनीमून पर कहां गए?
मंगलवार यानी 14 दिसंबर को दोनों को एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ये कपल अपने हनीमून के लिए गया हुआ था, हालांकि वो जगह कौन सी थी, ये किसी को नहीं पता। विवाहित जोड़े के रूप में कैटरीना और विक्की की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति है। विक्की कौशल और कैटरीना ने बाहर इंतजार कर रहे पपराजी के लिए पोज दिया और हाथ भी हिलाया।

दुल्हन के रूप में नजर आईं कैटरीना
वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को सिंदूर और चूड़ा पहने देखा जा सकता है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने अपने पति विक्की कौशल का हाथ भी पकड़ रखा था। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को खुश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलकियों के साथ इंस्टाग्राम पर प्यार की बौछार कर दी थी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा होंगे पड़ोसी
9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी की रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। कपल ने लिखा, 'हमारे दिलों में केवल प्यार और सम्मान है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के साथ हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।' बता दें कि कैटरीना और विक्की मुंबई के जुहू में अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इसी बिल्डिंग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनकी पड़ोसी होंगे।

कैटरीना पूरी शादी में सिर्फ पंजाबी में बात कर रहीं
विक्की की चचेरी बहन उपासना वोहरा ने विकीट्रिना की शादी की तस्वीरें साझा कीं। वहीं विक्की कौशल के चेचेर भाई ने बताया कि पूरी शादी में भाभी कैटरीना कैफ पंजाबी में बात कर रही थीं। एक यूजर ने उपासना से पूछा, 'क्या कैटरीना कैफ शादी में पंजाबी बोलती थीं?।" जिसका जवाब देते हुए विक्की की चचेरी बहन उपासना ने कहा, 'हां। पूरी शादी के दौरान, वह (कैटरीना कैफ) केवल पंजाबी बोल रही थीं।'
यह भी पढ़ें: एक-दूसरे पर इस कदर प्यार लुटाते नजर आए कैटरीना और विक्की, वायरल हुई Kiss करते फोटो












Click it and Unblock the Notifications