'मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र', क्या भोजपुरी की इस ग्लैमरस गर्ल ने कर ली चुपचाप शादी? फैंस में मची खलबली
Kajal Raghwani: भोजपुरी सिनेमा की 'ग्लैमरस गर्ल' काजल राघवानी आज सुबह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह है उनकी एक तस्वीर, जिसमें वो हद से ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं, अब आप कहेंगे कि इसमें नया क्या है, वो तो हमेशा ही सुंदर दिखती हैं, तो आपको बता दें कि वायरल तस्वीर में वो लाल साड़ी, बिंदी, सिंदूर और मगंलसूत्र पहने नजर आ रही हैं, या यूं कहें कि काजल दुल्हन के रूप में दिखाई पड़ रही हैं।
जिसको देखने के बाद उनके फैंस में खलबली मच गई और सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया कि उन्होंने अचानक से गुपचुप शादी कर ली? काजल ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की, एक में वो सिंगल हैं और दुल्हन के रूप में दिख रही हैं और दूसरी में वो सुपरस्टार अरविंद अकेला 'कल्लू' के साथ एक नीले सूटकेस के साथ नजर आ रही हैं, दोनों ने वरमाला पहनी हुई हैं।

थोड़ी देर तो लोग इस तस्वीर को देखकर चकरा गए क्योंकि उन्हें लगा कि काजल और अरविंद ने शादी कर ली है लेकिन फिर जब कैप्शन पर नजर गई तब जाकर पूरा मामला समझ में आया। काजल ने कैप्शन में लिखा है कि 'प्रेम विवाह, लो जी, शादी का खर्चा बचाने में कामयाब रहे। जल्द ही 'प्रेम विवाह' लेकर आएंगे।'
'प्रेम विवाह, लो जी, शादी का खर्चा बचाने में कामयाब रहे' (Kajal Raghwani)
दरअसल काजल और अरविंद की फिल्म आ रही है 'प्रेम विवाह', जिसका पहला लुक आज खुद काजल ने ही शेयर किया है, यह जोड़ी पहले भी पर्दे पर फिल्म 'प्रतिबंध' ने नजर आ चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव हैं और फिल्म के प्रोड्यूसर रोशन सिंह हैं।

खेसारी लाल यादव से था Kajal Raghwani का चक्कर?
आपको बता दें कि बहुत कम वक्त में काजल ने फिल्मी दुनिया में जगह बनाई हैं, हालांकि उन्हें काफी लोग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में ही च्निहित करते हैं, जिसके बारे में वो कई बार कह चुकी हैं कि खेसारी के साथ उनकी कमेस्ट्री अच्छी है, बस इसके अलवा उनक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें आना बंद नहीं होती है।
आइए एक नजर डालते हैं भोजपुरी सिनेमा की कातिल हसीना Kajal Raghwani के फिल्मी सफऱ पर...
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने अपनी अदाकारी, खूबसूरती और सरल व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे आज भोजपुरी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं और लाखों फैंस उनके अभिनय और डांस के दीवाने हैं।
Kajal Raghwani का बेगूसराय में हुआ जन्म
काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 को तेघड़ा, बेगूसराय (बिहार) में हुआ था। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार में ही पूरी की और आगे की पढ़ाई गुजरात में की। कॉलेज के दिनों से ही काजल मॉडलिंग और स्टेज परफॉर्मेंस में सक्रिय रहीं।
Kajal Raghwani की गिनती मंहगी अभिनेत्रियों में होती है
उन्होंने 'प्रतिज्ञा 2', 'हुकूमत', 'पटना से पाकिस्तान', 'मुकद्दर', 'मेहंदी लगा के रखना' और 'माई सेहरा बांध के आउंगा' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। राघवानी की गिनती मंहगी अभिनेत्रियों में होती है। वह इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications